Rafale-M deal: नेवी के लिए भारत खरीदेगा 26 राफेल-एम, फ्रांस ने बताई कीमत, NSA का दौरा अहम

India- France rafale-M deal: भारत और फ्रांस के बीच 26 राफेल- एम डील अंतिम दौर में है। हाल ही में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के फ्रांस दौरे से ठीक पहले फ्रांस ने भारत के लिए अंतिम मूल्य प्रस्ताव पेश किया है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, परियोजना के लिए फ्रांसीसी पक्ष द्वारा भारतीय अधिकारियों को सर्वोत्तम और अंतिम मूल्य प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है और एक महत्वपूर्ण कीमत प्रस्तावित अनुबंध में कड़ी बातचीत के बाद कटौती की गई है।

भारत और फ्रांस के बीच यह एक अहम रक्षा सौदा है, जिससे नेवी की ताकत और अधिक बढ़ जाएगी। दरअसल, भारत आईएनएस विक्रांत विमानवाहक पोत समेत अन्य ठिकानों पर अब राफेल मरीन जेट की तैनाती की तैयारी कर रहा है। इसके लिए 26 राफेल मरीन सौदे पर फ्रांस के साथ बातचीत चल रही है। भारत सरकार ने इस रक्षा सौदे के लिए निविदा दस्तावेज तैयार किया है। सरकार ने अपने अपने अनुरोध पत्र में स्वदेशी राडार के साथ नेवी के लिए जेट विमानों की व्यवस्था को मंजूरी दी है।

India- France rafale-M deal

इस रक्षा सौदे को लेकर दोनों पक्षों ने पिछले सप्ताह भी बातचीत की थी। जब एक फ्रांसीसी टीम भारत के साथ चर्चा को अंतिम रूप देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में थी। इस सौदे पर भारत-फ्रांस रणनीतिक वार्ता के दौरान चर्चा होने वाली है, जहां भारतीय एनएसए कल पेरिस में अपने फ्रांसीसी समकक्षों से मिलने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+