कांग्रेस में हर तरफ हो रहे इस युवा MLA के चर्चे, मिल सकती है राहुल गांधी की टीम में बड़ी जिम्‍मेदारी

नई दिल्ली। एक के बाद एक उपचुनावों में बीजेपी को मिल रही है हार से उत्‍साहित कांग्रेस अब 2019 की तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में लिए अपने युवा नेताओं पर भरोसा जताया है और नई टीम के गठन की तैयारी कर दी है। नई टीम के गठन में जुटे राहुल गांधी अपनी टीम में यंग चेहरों को जगह देंगे। माना जा रहा है कि राहुल की इस टीम में रायबरेली से तेज,तर्रार युवा विधायक अदिति सिंह को जगह कते साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

राहुल की टीम में यंग चेहरा

राहुल की टीम में यंग चेहरा

रायबरेली की विधायक अदिति सिंह को राहुल की नई टीम में अहम जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है। अदिति सिंह साल 2017 में पहली बार विधानसभा के लिए चुनी गईं, लेकिन वो बीजेपी की लहर में कांग्रेस का गढ़ बचाने में सफल रही। अदिति राजनीति के साथ-साथ युवाओं में भी काफी पॉपुलर हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें पार्टी बड़ी भूमिका दे सकती है।

कौन हैं अदिति सिंह

कौन हैं अदिति सिंह

अदिति सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश सिंह की बेटी है। 29 साल की अदिति ने अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। विधानसभा चुनाव से 3 साल पहले ही वो रायबरेली लौटीं और कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया। अदिति प्रियंका गांधी से काफी प्रभावित हैं और उन्हें फॉलो करती हैं।

राजनीति के साथ-साथ स्टाइल

राजनीति के साथ-साथ स्टाइल

अदिति राजनीति के साथ-साथ स्टाइल आइकॉन के तौर पर युवाओं में फेमस हैं। अक्सर भारतीय परिधानों में नजर आने वाले अदिति राजबरेली के लोगों में काफी पॉपुलर है। वो सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। युवा उन्हें खूब फॉलो करते हैं।

प्रियंका गांधी से प्रभावित

प्रियंका गांधी से प्रभावित

अदिति प्रियंका गांधी से प्रभावित होकर ही कांग्रेस में आईं। उन्हें प्रियंका के अलावा राहुल गांधी और नरेन्द्र मोदी भी पसंद है। वो कहती हैं कि वो बचपन से प्रियंका को अपना आइकॉन मानती आई हैं। साल 2017 में उन्होंने अपने पिता की सीट से चुनाव लड़ा और 90000 से भी ज्यादा वोटों से विजयी रहीं।

रायबरेली की दीदी

रायबरेली की दीदी

रायबरेली के लोग अदिति को दीदी के नाम से बुलाते हैं। वो अक्सर अपना वक्त जनता के बीत बिताती है। वहीं अदिति कहती हैं कि वो औरत होने के नाते उत्तर प्रदेश की महिलाओं की समस्या को बखूबी समझती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+