राधिका आप्टे मास्क लगाए पहुंचीं अस्पताल, कोरोना को लेकर सवाल पर दिया ये जवाब
नई दिल्ली। एक्टर राधिका आप्टे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस तस्वीर में राधिका मास्क लगाए हुए अस्पताल में बैठी हैं। राधिका अस्पताल में एक बेंच पर बैठी हुई दिख रही हैं। जाहिर है उनकी इस तस्वीर पर ये सवाल जरूर होना था कि कहीं वो कोरोना की जांच के लिए तो नहीं आई हैं, इसलिए उन्होंने फोटो शेयर करते हुए ये भी लिखा कि वो कोविड 19 की जांच के लिए अस्पताल में नहीं आई हैं।

इंस्टा पर शेयर की फोटो
राधिका ने शुक्रवार को ये फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, अस्पताल आई हूं। नहीं COVID 19 के लिए नहीं, चिंता की जरूरत नहीं, सब कुछ ठीक है। सब सेफ है। राधिका आप्टे की इस फोटो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

लंदन में की है राधिका ने शादी
राधिका आप्टे ने लंदन में शादी की है। उनका लगातार लंदन आना जाना रहता है। लंदन में कोरोना काफी ज्यादा फैला हुआ है, इसलिए भी राधिका की मास्क में फोटो देख उनके फैंस चिंतित हो गए। इसीलिए राधिका ने लिखा है कि ठीक हैं और सबसे अलग हैं। राधिका ने ना सिर्फ हिन्दी फिल्मों में बल्कि तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगाली और मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे
भारत और दुनिया में कोरोना के मरीजों की संख्या में बीते कुछ दिनों में काफी तेजी देखी जा रही है जो चिंता का सबब बन रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 150 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 904 हो गई है। इनमें 20 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा 177 मामले महाराष्ट्र में आए हैं। केरल में 165 केस सामने आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश में 44, राजस्थान में 46, कर्नाटक में 55, गुजरात में 53, मध्य प्रदेश में 30, पंजाब में 38, तमिलनाडु में 32, तेलंगाना में 38 पश्चिम बंगाल में 15 मामले सामने आए हैं। वहीं दुनिया में कोरोना के मरीजों की संख्या 6 लाख को पार कर गई है। इटली में 9 हजार से ज्यादा, स्पेन में पांच हजार से ज्यादा मौत इस वायरस से हो गई हैं।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications