आप भी देख लीजिए राधे मां की थीम वाली किट्टी पार्टी की वायरल हुई फोटो
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अंखियों के झरोंखों से... और बेबी डॉल मैं सोने की जैसे बॉलीवुड गानों पर डांस करने वाली और खुद को दुर्गा मां का अवतार बताने वाले स्वघोषित धर्मगुरु राधे मां को लेकर शुरु हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर राधे मां सोशल मीडिया पर छा गई हैं। जी हां सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर हो रही फोटो में एक नहीं 10 राधे मां दिख रही हैं। बोर हो गये हैं तो देखिए राधे मां का डब्शमैश वीडियो

उल्लेखनीय है कि कुछ महिलाओं ने अपनी किट्टी पार्टी का थीम ही राधे मां रखा जिसमें राधे मां की तरह बन कर आना था। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है तस्वीर में दिख रही महिलाएं कौन हैं। इस फोटो को ट्विटर पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। बहुत सारे यूजर्स इन फोटोज को लेकर बेहद नाराज भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications