चौकी में नाचने के लिए राधे मां पहनती हैं डिजाइनर लहंगा और करवाती हैं ब्राइडल मेकअप
नई दिल्ली। पिछले काफी दिनों से विवादों में घिरी राधे मां ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी और कहा कि सब कुछ ऊपरवाला देख रहा है इसलिए मेरा न्याय ऊपरवाला ही करेगा। जब से उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है तब से वो पहली बार शनिवार को पत्रकारों के सामने आयीं और कहा कि मुझे कुछ कहना नहीं है, सब कुछ ऊपरवाले के हाथ में हैं, राधे मां ने यह बातें रोते-रोते कहीं और थोड़ी देर बाद वो बेहोश भी हो गयीं।
लेकिन इससे पहले जब वो पुलिस के सामने पेश हुईं तो पूछताछ के दौरान पता चला कि राधे मां माता अपनी चौकी का रेट कार्ड तय करती हैं, जिसके मुताबिक राधे मां जिस माता की चौकी के जलसे में नाचती थीं उसका बाकायदा रेट तय होता है जिसमें राधे मां के कपड़े, मेकअप, आने-जाने-रूकने का खर्चा और गिफ्ट शामिल होता है, भक्तों की हैसियत के हिसाब से रेट तय किये जाते हैं। कहा जाता है कि राधे मां की शर्त होती है कि वो चौकी में तभी नाचेंगी जब उनके पास डिजाइनर लहंगा होगा और उनका ब्राइडल मेकअप किया जायेगा।
आईबीएन 7 की खबर के मुताबिक राधे मां की एक चौकी करीब 5 लाख से 35 लाख तक हो जाती है। इस रेट में कुछ कम ज्यादा भक्तों की हैसियत पर निर्भर करता है। सारी डीलिंग राधे मां के एजेंट टल्ली महाराज और छोटी मां करती हैं। जो ज्यादा पैसा खर्चा करता है उसे राधे मां का चुंबन और गोद में बैठने का मौका मिलता है।
शनिवार को राधे मां नांदेड़ गुरूद्वारे के पास देखी गयीं। उनके ऊपर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा है लेकिन पुलिस ने अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है लेकिन उनपर कड़ी नजरें रखी जा रही हैं। लेकिन जिस दिन से राधे मां पर केस दर्ज हुआ है उस दिन के बाद से ही राधे मां के वस्त्रों और भाव-भंगिमाओं की बातें चर्चा में हैं, कुछ लोगों ने उन पर अश्लीलता फैलाने का भी आरोप लगाया है।













Click it and Unblock the Notifications