पूर्व भक्त ने किया खुलासा, सत्संग के नाम पर 'गंदे काम' करती थी राधे मां
नयी दिल्ली। खुद को देवी दुर्गा का रुप बताने वाली राधे मां पर रोज नए-नए खुसासे हो रहे हैं। ये खुलासे राधे मां की परेशानियों को और बढ़ा रही है। हर गुजरते दिन के साथ राधे मां आरोपों की फेहरिस्त बढ़ती ही जा रही है। अब राधे मां पर लगा है एक ऐसा सनसनीखेज आरोप कि उस पर यकीन करना ही मुश्किल हैं।

राधे मां के एक पूर्व भक्त ने उनके सत्संग पर सवाल खड़ा कर दिया है। राधे मां के इस भक्त का आरोप है कि राधे मां के सत्संग में सत्संग नहीं बल्कि सेक्स पार्टी होती थी। ये आरोप राधे मां के एक पूर्व भक्त और फैशन डिजाइनर कपिल अरोड़ा ने लगाए हैं।
राधे मां की इन 10 लीलाओं के बारे में नहीं जानते होंगे आप?
आपको बता दें कि कपिल अरोड़ा बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्म क्वीन में कंगना के डिजाइनर रह चुके हैं। कपिल अरोड़ा का आरोप है कि राधे मां सत्संग के नाम पर डर्टी पार्टी करती है। कपिल ने आरोप लगाया कि राधे मां ने उनके एक करीबी का यौन शोषण भी किया। आपको बता दें कि कपिल अकेले ऐसे नहीं है जिन्होंने राधे मां के खिलाफ ऐसे आरोप लगाए है। राधे मां की भक्त रह चुकी डॉली बिन्द्रा भी राधे मां के खिलाफ ऐसे ही आरोपों को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुकी है।
In Pics: राधे मां के बारे में जरुर जानें ये 30 बातें
आपको बता दें कि राधे मां के खिलाफ पहले दहेज उत्पीड़न, फिर अश्लीलता के आरोप और अब यौन शोषण के आरोप लगे हैं। पुलिस ने डॉली बिन्द्रा की शिकायत ले ली है और अब जांच के बाद ये साफ हो पाएगा कि आरोप सही हैं या बेबुनियाद।












Click it and Unblock the Notifications