आलीशान बंगले में रहती हैं राधे मां, जानिए उनके 250 करोड़ के घर की विशेषता

अखाड़ा परिषद ने हाल ही में राधे मां समेत कई साध्वी और बाबाओं को फर्जी करार दिया। अपने आप को राधे मां कहने वाली राधे मां का असली नाम सुखविंदर कौर है। आज हम आपके लिए लाए हैं राधे मां के घर के बारे में खास जानकारी। कहा जाता है कि राधे मां 250 करोड़ के बंगले में रहती हैं। राधे मां के मुताबिक वो अपने भक्तों के घर में रहती हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।

मुंबई में है राधे मां का बंगला

मुंबई में है राधे मां का बंगला

राधे मां का बंगला मुंबई के चिकूवाड़ी में है। इस बंगले में राधे मां के भक्त भी आते -जाते हैं। कहा जाता है कि राधे मां के भक्त रोजाना यहां आते हैं। राधे मां पर हाल ही कई दिनों में कई आरोप लगे हैं, जिसके कारण उनके भक्तों का उनसे मोहभंग हुआ है।

उनके पास हैं कई कारें

उनके पास हैं कई कारें

राध मां के पास कई गाड़ियां हैं। उनके पास फॉर्च्यूनर, जगुआर, मर्सडीज जैसे कई लग्जरी कारें हैं। अब भक्तों का आना-जाना कम होता है, जिस कारण राधे मां की कारें उनके सत्संग एरिया में खड़ी की जाती हैं। राधे मां जब भी घर से बाहर जाती हैं, उनके साथ कम से तीन कारें जाती हैं।

बंगले में मौजूद हैं तमाम सुविधाएं

बंगले में मौजूद हैं तमाम सुविधाएं

राधे मां के इस बंगले में भक्तों के लिए तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। बंगले में खास तौर पर मखमली बिस्तर, एसी, फैंसी लाइटिंग मौजूद हैं। कहा जाता है कि राधे मां के घर में उनके भक्तों के लिए विशेष खाने-पीने का इनजाम किया जाता है। राधे मां ने अपनी सुरक्षा के लिए गार्ड रख रखे हैं।

राधे मां का जन्म पंजाब में हुआ था

राधे मां का जन्म पंजाब में हुआ था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राधे मां का जन्म पंजाब के गुरदासपुर जिले के एक सिख परिवार में हुआ था। उनकी शादी सरदार मोहन सिंह नाम के व्यापारी से हुई थी। शादी के बाद राधे मां की मुलाकात एक महंत से हुई और उन्होंने आध्यात्मिक जीवन अपनाया।

दर्ज हैं कई केस

दर्ज हैं कई केस

कुछ ही समय में सुखविंदर कौर नाम की ये महिला राधे मां के नाम से मशहूर हो गई। इसके खिलाफ मुंबई, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात में कई केस दर्ज हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+