'राधे मां लड़के-लड़कियों से कराती हैं जिस्म का धंधा'
मुंबई। पिछले काफी समय से अपने अश्लील हरकतों के लिए चर्चित गॉडमदर राधे मां पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगे है। राधे मां पर आरोप लगाया गया है कि वो लड़के-लड़कियों को मोहपाश में बांधकर अपने आश्रम के एक पर्सनल रूम में ले जाती थी और जहां वो उनसे गंदे काम करवाती थी, यही नहीं राधे मां पर सेक्स रैकेट चलवाने का भी आरोप लगा है।
खुलेआम जिस्म का सौदा करती है राधे मां, मॉडल अर्शी खान का आरोप
जिसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट के जज वीएम कानडे व जज शालिनी फनसालकर जोशी की बेंच ने महाराष्ट्र सरकार को विस्तार से एफिडेविट दायर करने का ऑर्डर दिया है। जजों की बेंच ने यह ऑर्डर वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया।
मालूम हो कि इस याचिका में यह भी कहा गया है कि राधे मां का ट्रस्ट रजिस्टर नहीं हैं और राधे मां माता के नाम पर अपनी चौकी में लड़कियों का धंधा भी कराती हैं। मालूम हो कि राधे मां चर्चा में तब आयी थीं जब उनपर एक महिला ने दहेज उत्पीड़न और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया था, उसके बाद से तो लगातार राधे मां के खिलाफ बातें और सबूत मीडिया में पेश किये जा रहे हैं।
ऐसा पहली बार हुआ है कि राधे मां कोर्ट पर संगीन आरोप लगे हैं। गौरतलब है कि सोमवार को हाईकोर्ट में सरकारी वकील ने इस मामले में दो पन्ने की रिपोर्ट पेश की। फिलहाल मामले की सुनवाई दो सप्ताह तक के लिए स्थगित कर दी है।













Click it and Unblock the Notifications