गिरफ्तारी से बचने के लिए राधे मां ने दी अग्रिम जमानत की अर्जी
नई दिल्ली। एक बड़ी खबर राधे मां से जुड़ी हुई आ रही है, राधे मां ने मुंबई की दिंडोशी अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दी है। उनकी याचिका पर आज ही सुनवाई होनी है।
गौरतलब है कि गॉडमदर राधे मां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा है। इसी मामले में मुंबई पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए समन भी भेजा है, उम्मीद है कि पुलिस राधे मां से शुक्रवार को पूछताछ कर सकती है।
पुलिस राधे मां से शुक्रवार को पूछताछ कर सकती है
वैसे इससे पहले आज तक न्यूज चैनल के मुताबिक राधे मां के लिए राहत भरी खबर आयी थी कि उनके खिलाफ मुंबई पुलिस के पास पर्याप्त सबूत नहीं है, इस कारण मुंबई पुलिस ने अभी तक उनसे कोई पूछताछ नहीं की है।
राधे मां के खिलाफ सबूत नहीं
मालूम हो कि राधे मां नांदेड़ गुरूद्वारे के पास देख गयी। उनके ऊपर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा है लेकिन पुलिस ने अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है लेकिन उनपर कड़ी नजरें रखी जा रही हैं।
पुलिस की नजर राधे मां पर
लेकिन जिस दिन से राधे मां पर केस दर्ज हुआ है उस दिन के बाद से ही राधे मां के वस्त्रों और भाव-भंगिमाओं की बातें चर्चा में हैं, कुछ लोगों ने उन पर अश्लीलता फैलाने का भी आरोप लगाया है।













Click it and Unblock the Notifications