राधाकृष्ण विखे पाटील ने महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से दिया इस्तीफा, राहुल ने किया मंजूर
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल का इस्तीफा स्वीकर कर लिया है। बात दें कि मार्च में राधाकृष्ण विखे पाटील के बेटे सुजय विखे पाटिल ने बीजेपी ज्वाइन की थी। उसके बाद अब विखे पाटिल ने भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अपना त्याग पत्र भेज दिया था।

कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने संवाददताओं से कहा कि कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटील ने इस्तीफा देने की पेशकश की थी और कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र भेजा था। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बता दें कि कांग्रेस के लिए यह तगड़ा झटका माना जा रहा है। सुजय ने लोकसभा चुनाव के लिए अहमनगर निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के नेतृत्व को मनाने में विफल रहने के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी।
क्योंकि यह सीट कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के हिस्से के रूप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के खाते में चली गई। इसके पीछे कहा ये गया कि शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी ने कांग्रेस के विखे पाटिल को यह सीट देने से मना कर दिया। इधर बीजेपी में शामिल होने वाले सुजय अहमदनगर सीट से मैदान में और उनके सामने एनसीपी उम्मीदवार संग्राप जगताप से लड़ाई लेंगे।
यह भी पढ़ें- अमित शाह ने राहुल, अखिलेश और मायावती पर बोला हमला, आतंकवादी इनके रिश्तेदार थे क्या जो मातम फैल गया था












Click it and Unblock the Notifications