Air Asia India के निदेशक आर.वेंकटरमण बोले- मुझे पर लगे सारे आरोप झूठे, ,सीबीआई ने गलती से लिखा उनका नाम
नई दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए लाइसेंस पाने के लिए कई अधिकारियों और मंत्रियों ने नियमों के कथित उल्लंघन किए और कथित रिश्वत के मामले के बाद निजी विमान कंपनी एयर एशिया के कई अधिकारी फंसते नजर आ रहे हैं। एयर एशिया मलेशिया के समूह सीईओ एंथनी फ्रांसिस ' टोनी फर्नांडीज , सुनील कपूर , एयर एशिया के निदेशक आर.वेंकटरमण , विमानन सलाहकार दीपक तलवार समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। लेकिन एयर एशिया के निदेशक आर.वेंकटरमण ने सबूत के साथ कहा है कि सीबीआई ने उनका नाम गलती से डाल दिया।

एयर एशिया के निदेशक आर.वेंकटरमण ने कहा कि उन पर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं और कोई भी आरोप उन पर नहीं लगा है। आर.वेंकटरमण ने दस्तावेज कर साथ अपनी बात रही और सारे आरोपों के जवाब दिए।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपीए-2 के कार्यकाल के दौरान उड्डयन मंत्री को एयर एशिया की ओर से करीब 50 लाख डॉलर की रिश्वत भी दी गई थी। हालांकि, इन सभी आरोपों से एयर एशिया ने इनकार किया है।
इस मामले में सीबीआई के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु समेत छह स्थानों पर छापे मारे गए हैं। अभी जांच चल रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- आधार सिक्योरिटी को लेकर लोग चिंतित, 10 में से हर 8वें शख्स को अपने डाटा लीक होने का भय- रिपोर्ट












Click it and Unblock the Notifications