31 साल छोटी लड़की ने माधवन को किया प्रपोज, जानिए फिर आगे क्या हुआ

नई दिल्ली। RHTDM फेम आर माधवन के फैंस उन्हें दीवानों की तरह मोहब्बत करते हैं, साउथ से लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक उनके डैशिंग लुक्स और एक्टिंग के जलवे हैं, सोशल मीडिया पर भी अक्सर उनको लेकर बातें होती हैं, उनके चाहने वालों की लिस्ट में 17-18 बरस की लड़कियां भी है, जिसका ताजा प्रमाण वो ट्वीट है, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना है।

31 साल छोटी लड़की ने माधवन को किया प्रपोज

31 साल छोटी लड़की ने माधवन को किया प्रपोज

दरअसल 49 साल के माधवन को एक 18 साल की फीमेल फैन ने शादी के लिए प्रपोज किया है, इस बात का जिक्र माधवन ने खुद सोशल मीडिया पर किया है, दरअसल माधवन को पसंद करने वाली फैन ने माधवन की एक फोटो पर लिखा- ''क्या ये गलत है कि मैं 18 साल की हूं और आपसे शादी करना चाहती हूं.''

माधवन ने भी जिया बेहद ही क्यूट जवाब

माधवन ने भी जिया बेहद ही क्यूट जवाब

हालांकि इसके बाद माधवन ने जो जवाब दिया, वो और भी खूबसूरत था, एक्टर ने लिखा- "हाहाहाहा.... ईश्वर आपको सलमात रखे ...तुम मुझसे ज्यादा किसी बेहतर शख्स को खोज लोगी।

माधवन ने अपनी तस्वीरों को लेकर खास बात कही...

वैसे आपको बता दें कि कुछ अरसे पहले माधवन ने अपनी तस्वीरों को लेकर खास बात कही थी, दरअसल माधवन ने कुछ दिनों पहले अपनी शॉवर सेल्फी पोस्ट की थी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था लेकिन अपनी वायरल हो रही तस्वीर पर माधवन ने कहा था कि उन्हें शॉवर सेल्फी के काऱण शर्मिंदगी महसूस हुई क्योंकि उन्हें अपने बारे में हॉट सुनने की आदत नहीं है। उनसे जब एक पॉपुलर दैनिक अखबार ने पूछा कि इस उम्र में शॉवर सेल्फी पोस्ट करने के बाद लड़कियां आपकी मुरीद हो गईं हैं, इस पर आप कैसा महसूस कर रहे हैं?

 'मुझे अपने बारे में हॉट सुनने की आदत नहीं'

'मुझे अपने बारे में हॉट सुनने की आदत नहीं'

इस पर आर माधवन ने कहा कि मेरे लिए शॉवर सेल्फी थोड़ी शर्मिंदगी भरा था क्योंकि मुझे अपने बारे में हॉट सुनने की आदत नहीं है और मैं खुद को इस नजर से नहीं देखता हूं, हालांकि उन्होंने कहा था कि मैं अपनी फीमेल फैंस का शुक्रगुजार हूं कि वो इस उम्र में भी मुझे पसंद करती हैं, लेकिन मैं इस पर ज्यादा नहीं सोच सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+