दुनिया की टॉप 150 यूनिवर्सिटी में एक भी भारतीय यूनिवर्सिटी नहीं
नई दिल्ली। दुनिया के टॉप यूनिवर्सिटी की रैंकिग में भारतीय विश्वविद्यालय कई पायदान नीचे आ गए हैं। क्यूएस की तरफ से जारी वर्ल्ड यूनवर्सिटी रैंकिग 2018 में शीर्ष 150 यूनवर्सिटी में एक भी भारतीय यूनिवर्सिटी जगह नहीं बना पाई है। भारत की तरफ से जिस यूनवर्सिटी ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है वो आईआईटी दिल्ली है। आईआईटी दिल्ली को इस रैंकिंग में 172वां स्थान मिला।

क्यू वर्ल्ड यूनवर्सिटी रैंकिग में टॉप-200 में सिर्फ 3 भारतीय यूनिवर्सिटी ही जगह बना पाई है। आईआईटी दिल्ली के अलावा जो अन्य दो यूनिवर्सिटी टॉप-200 में जगह बना पाने में सफल रही हैं वो हैं आईआईटी-बॉम्बे और आईआईएससी। आईआईटी-बॉम्बे को इस रैंकिग में 179वां स्थान मिला है जबकि आईआईएससी को 190वां स्थान मिला है।
क्यू ने जो विषय वाइज रैंकिग जारी की है उसमें भी भारतीय यूनिवर्सिटी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। हालांकि सभी आईआईटी ने मिलाकर 48 विषयों में कुल 80 रैंकिग जरूर हासिल की है लेकिन इन सभी आईआईटी के प्रदर्शन में 25 मामलों में गिरावट देखने को मिली है।
वहीं अगर विदेशी यूनिवर्सिटी की बात की जाए तो इस साल भी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने रैंकिंग में टॉप किया है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को 14 मामलों में क्यूएकस रैंकिग में नंबर 1 माना गया है। वहीं दूसरे स्थान पर आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को जगह मिली है। जबकि तीसरे स्थान पर कैंब्रिज यूनिवर्सिटी है।












Click it and Unblock the Notifications