Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Qatar Amir Sheikh: भारत के लिए इतनी खास क्यों है कतर के साथ दोस्ती? जानिए ये तीन बड़ी वजह

Qatar Amir Sheikh: कतर के अमीर तमीम बिन हमाद अल-थानी का मंगलवार 18 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कतर के अमीर को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी और कतर के अमीर तमीम बिन हमाद अल-थानी के बीच कई अलग-अलग मुद्दों पर बात हुई।

अपने दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए कतर के अमीर तमीम बिन हमाद अल-थानी की भारत में ये दूसरी यात्रा है। इससे पहले अमीर 2015 में भारत दौरे पर आए थे। हालांकि, दोनों की इससे पहले भी कई बार मुलाकात हो चुकी है, दुबई में हुए cop28 शिखर सम्मेलन के दौरान भी दोनों की मुलाकात हुई थी।

कतर के अमीर शेख की ये भारत यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

qatar

आखिर कतर भारत के लिए इतना अहम क्यों?

भारत के 40 फीसदी ऊर्जा की आपूर्ति अकेले कतर करता है। कतर से भारत एलएनजी, एलपीजी, रसायन, पेट्रोकेमिकल्स, के अलावा, एथिलीन, प्रोपलीन, अमोनिया, यूरिया और पॉलीथीन भारी मात्रा में खरीदता है। वहीं, भारत कतर को अनाज, सब्जियां, फलों के अलावा, लोहा , तांबा और इलेक्ट्रिकल मशीनरी के साथ-साथ कपड़े और किमती पत्थर बेचता है।

भारत कतर का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है और उससे भारी मात्रा में गैस खरीदता है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड ने फरवरी 2024 में कतर के साथ 2028 से 2048 तक हर साल 75 लाख टन एलएनजी की आपूर्ति के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किया है।

Qatar

वहीं ट्रंप एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं ऐसे में उनके किसी भी कदम के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। अपने पहले कार्यकाल में ट्रंप मीडिल ईस्ट देशों के प्रति काफी सख्त रवैया रखे हुए थे खासतौर पर ईरान के साथ। ऐसे में अपनी ऊर्जा जरुरतों को पूरा करने के लिए भारत कतर को अपना सेफजोन मान रहा है।

कतर में कितने भारतीय प्रवासी ?(How many Indian expatriates are in Qatar?)

भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मीडिल ईस्ट के 6 देशों में करीब 92 लाख लाख भारतीय रहते हैं। इसमें से कतर में भारतीय नागरिक सबसे ज्यादा प्रवासी समुदाय के तौर पर रहते हैं। विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, कतर में 8 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं जो अलग-अलग कार्य क्षेत्र से आते हैं।

भारतीय कतर में चिकित्सा, इंजीनियरिंग, शिक्षा, वित्त सहित बैंकिंग, व्यवसाय, मीडिया और श्रम के क्षेत्र में काम करते हैं। इन प्रवासियों का भारत की जीडीपी में काफी अहम योगदान भी है। वहीं भारत की कई बड़ी कंपनियां कतर में अपना व्यापार करती हैं।

Qatar

कतर चैंबर ऑफ कॉमर्स के मुताबिक, कतर में 15 हजार से अधिक बड़ी-छोटी कंपनियां काम कर रही हैं जिसमें लार्सन एंड टुब्रो, टीसीएस और महिंद्रा जैसे नाम शामिल हैं।

कतर के साथ भरोसे की दोस्ती

भारत और कतर के बीच पीछले कई सालों से भरोसे की दोस्ती है। भले ही कतर भारत के अलावा अमेरीका, चीन और इटली जैसे बड़े देशों के साथ एक्सपर्ट करता हो लेकिन उसे सबसे ज्यादा भरोसा भारत पर है। 2017 में जब उस पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के मामले में मीडिल ईस्ट ने कतर का व्यापारिक बायकॉट किया था तब भारत उसके साथ कूटनीतिक रुप से खड़ा रहा। भारत ने कतर के साथ पूरी तरह से ट्रेड बंद ना करके थोड़े समय के लिए ही व्यापार रोका था।

ये भी पढ़ें: India-Qatar: राष्‍ट्रपति मुर्मू के रात्रि भोज में पहुंचे कतर के अमीर शेख, जानें भारत के लिए क्‍या-क्‍या कहा?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+