Qantas एयरलाइन फिर से शुरू करेगी दिल्ली-मेलबर्न डायरेक्ट फ्लाइट, 27 अक्टूबर से होगा संचालन

Qantas Delhi Melbourne Direct Flight: ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी एयरलाइन और राष्ट्रीय वाहक Qantas ने सोमवार, 6 अक्तूबर को ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। इसमें वह इस महीने से दिल्ली और मेलबर्न के बीच नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स दोबारा शुरू करेगी। यह समय बिल्कुल सही है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट का मौसम और खासकर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मुकाबले के लिए यात्रियों के लिए सुविधा होगी।

Qantas एयरलाइन अक्टूबर 27, 2025 से इस रूट पर तीन सेवाओं का संचालन करेगी, जो मार्च 28, 2026 तक जारी रहेगी।

qantas-resume-non-stop-delhi-melbourne-flights

बता दें कि दिल्ली-मेलबर्न डायरेक्ट कनेक्शन जून 2025 से रुका हुआ था और अब फिर से शुरू हो रहा है। एयरलाइन का कहना है कि यह समय-निर्धारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते हुए यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए सही समय

मेलबर्न, अपनी सांस्कृतिक और पर्यटन विशेषताओं, शानदार भोजन और आकर्षक लेनवे के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के लिए सुविधाजनक प्रवेश मार्ग भी है। मेलबर्न से यारा वैली, ग्रेट ओशन रोड और फिलिप आइलैंड जैसी प्रमुख जगहों तक आसान डे ट्रिप की सुविधा भी उपलब्ध है।

नई फ्लाइट्स ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 31 अक्टूबर, 2025 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले टी20 मुकाबले से पहले मेलबर्न पहुंचेंगी। Qantas के अनुसार, इन नई सेवाओं से भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यात्रा और अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया के अन्य कनेक्शन

Qantas दिल्ली-मेलबर्न रूट के साथ-साथ बेंगलुरु-सिडनी नॉन-स्टॉप फ्लाइट भी चलाती है। इसके अलावा, Qantas Explorer के तहत 100 से अधिक घरेलू रूट्स पर डिस्काउंटेड ऐड-ऑन फेयर्स उपलब्ध हैं, जिससे सिडनी, गोल्ड कोस्ट, केर्न्स और तस्मानिया जैसी लोकप्रिय जगहों तक आसान यात्रा संभव है।

फ्लाइट्स Airbus A330-200 एयरक्राफ्ट से संचालित की जाएंगी, जिसमें 26 lie-flat बिजनेस क्लास सूट्स (1-2-1 लेआउट) और 204 इकॉनमी सीट्स (2-4-2 लेआउट) शामिल हैं। तीन साप्ताहिक रिटर्न सर्विसेज के माध्यम से इस नई कनेक्शन के जरिए प्रति सप्ताह 1,300 से अधिक सीटें और पीक सीजन में 30,000 से अधिक सीटें उपलब्ध होंगी। Qantas की सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स में चेक्ड बैगेज, भोजन और पेय पदार्थ तथा इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट शामिल हैं। टिकट qantas.com/in और ट्रैवल एजेंट्स के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं।

Qantas ने क्या कहा?

Qantas International के CEO Cam Wallace ने कहा, "हम दिल्ली-मेलबर्न डायरेक्ट कनेक्शन वापस लाने के लिए उत्साहित हैं। इससे ऑस्ट्रेलिया के लिए यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। यह नई फ्लाइट्स भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं, जो मेलबर्न में टी20, एशेज और बिग बैश लीग के मैच देखने आ रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "भारत में हमारी बढ़ती उपस्थिति को सपोर्ट करने के लिए हमने दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में नए ऑफिस खोले हैं। इससे हम अपने भारतीय ग्राहकों को बेहतर सेवा दे सकेंगे और दिल्ली-मेलबर्न तथा बेंगलुरु-सिडनी नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स को प्रोमोट कर सकेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+