पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में घायल 8 साल का बच्चा वेंटिलेटर पर, मां की पहले ही जा चुकी है जान
हैदराबाद के संध्या थिएटर में अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि उनका बेटा इस हादसे में घायल हो गया था। जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय बेटे की हालत काफी गंभीर है और वह वेंटिलेटर पर है। अस्पताल की ओर से इसकी पुष्टि की गई है कि 8 वर्षीय बच्चे को काफी बुखार है, उसे पीआईसीयू वार्ड में रखा गया है।
साथ उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। बच्चे की हालत ठीक नहीं है, वह ट्यूब के जरिए बच्चे को फीडिंग कराई जा रही है, शौंच वगैरह भी ट्यूब से ही हो रहा है। बता दें कि संध्या थिएटर में भगदड़ के दौरान बच्चे की मां रेवती की मौत हो गई थी।

बता दें कि थिएटर में उस वक्त भगदड़ मच गई जब अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए जमा हुई भारी भीड़ में भगदड़ मच गई। हादसे के बाद अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर सुकुमार ने पीड़ित परिवार से माफी मांगी है। अर्जुन ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
4 दिसंबर को अर्जुन पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर पहुंचे थे। इस दौरान रश्मिका मंदाना और अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी भी यहां पहुंची थीं। इस दौरान उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी। इस दौरान एक्टर की झलक पाने को बेताब लोगों में भगदड़ मच गई।
इस हादसे के बाद अल्लू अर्जुन सहित कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने संथ्या थिएटर के मालिक एम संदीप, मैनेजर एम नागाराजू को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में अल्लू अर्जुन और उनकी सिक्योरिटी टीम के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शुरुआत में निचली कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किए जाने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। लेकिन बाद में तेलंगाना हाई कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को अग्रिम जमानत दे दी। लेकिन शुक्रवार रात अल्लू अर्जुन को जेल में ही बितानी पड़ी और अगले दिन सुबह उन्हें रिहा किया गया। अर्जुन के वकील ने रिहाई में देरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद भी उन्हें रिहा नहीं किया गया।












Click it and Unblock the Notifications