Jagannath Temple reopen: 16 अगस्त से भक्तों के लिए खुलेगा पुरी जगन्नाथ मंदिर, जानिए क्या है दर्शन का टाइम?

भुवनेश्वर , 05 अगस्त। भगवान जगन्नाथ के भक्तों के लिए सुखद खबर आई है क्योंकि श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने 16 अगस्त से विश्व प्रसिद्ध पुरी मंदिर को खोलने का ऐलान किया है। लेकिन मंदिर को नियमबद्ध तरीके से खोला जाएगा। प्रशासन के कहा है कि मंदिर 16 अगस्त से 20 अगस्त तक केवल पुरी निवासियों के लिए खुलेंगे। जबकि 23 अगस्त से पुरी के बाहर के लोगों को दर्शन करने की परमिशन दी जाएगी। जबकि 21-22 अगस्त को पुरी शहर में शटडाउन रहेगा, इसलिए मंदिर भी बंद रहेगा।

16 अगस्त से भक्तों के लिए खुलेगा पुरी जगन्नाथ मंदिर

मंदिर सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक के लिए खुला रहेगा। दर्शन करने वाले भक्तों को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से फॉलो करना पड़ेगा। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण जगन्नाथ मंदिर को भक्तों के लिए बंद कर दिया गया था।

क्या है दर्शन के नियम

  • वो ही भक्त दर्शन कर सकेंगे जिन्हें कोरोना का दोनों टीका लग चुका है या उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव हो।
  • 96 घंटे पहले की आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट ही मान्य होगी।
16 अगस्त से भक्तों के लिए खुलेगा पुरी जगन्नाथ मंदिर

खास बातें

  • पुरी का जगन्नाथ मंदिर आस्था का मानक है।
  • ये हिन्दुओं के चार धाम में से एक है।
  • ये ओडिशा के पुरी शहर में स्थित है।
  • यह मंदिर वैष्णव सम्प्रदाय को समर्पित है।
  • यहां भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण की पूजा होती है।
  • यह अकेला मंदिर है, जहां भगवान जगन्नाथ, बलदेव और माता सुभद्रा की पूजा होती है।
  • हर साल यहां भगवान की यात्रा निकाली जाती है, जो कि विश्व प्रसिद्ध है।

यह पढ़ें: क्या किस्मत में लिखा है खिलाड़ी बनना? कुंडली ऐसे देती है संकेत

16 अगस्त से भक्तों के लिए खुलेगा पुरी जगन्नाथ मंदिर
  • यह मंदिर गौड़ीय वैष्णव सम्प्रदाय के लिये खास महत्व रखता है।
  • क्योंकि इसी मंदिर में श्री चैतन्य महाप्रभु ने काफी वक्त व्यतीत किया था।
  • यह मंदिर बौद्ध मूल के लोगों के लिए काफी महत्व रखता है।
  • यह मंदिर 400,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है।
  • इस मंदिर में एक बहुत बड़ी रसोई है जो कि भारत की सबसे बड़ी रसोई है।
  • इस रसोई में 500 रसोईए काम करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+