दलेर मेंहदी: साउथ कोरिया में जबरदस्त धमाल मचा रहा है "तुनक तुनक तुन" सॉन्ग

नई दिल्ली। पंजाबी गानों (Punjabi songs)की बात हो और दलेर मेहंदी(Daler Mehndi) के नाम का जिक्र न हो, भला ऐसा कैसे हो सकता है। कोई भी पार्टी हो, उसमें दलेर पाजी के फेमस हिट गाने जरूर बजते हैं। ये गाने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। "तुनक तुनक तुन", "बोलो तारा रारा", "दर्दी रब रब कार्दी" जैसे शानदार गाने देने वाली पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी एक बार फिर से एक शानदार डांसिंग सॉंग लेकर आए हैं। नया गाना 'इश्क नचवे' को हाल ही में दलेर मेहंदी ने जारी किया है।

''तुनक तुनक तुन' दक्षिण कोरिया में एक बहुत बड़ा हिट गाना है'

''तुनक तुनक तुन' दक्षिण कोरिया में एक बहुत बड़ा हिट गाना है'

इस गाने के रिलीज पर दलेर मेहंदी ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया है कि, 'तुनक तुनक तुन' दक्षिण कोरिया में एक बहुत बड़ा हिट गाना है। मैं बहुत धन्य महसूस करता हूं कि दर्शकों ने मुझे बहुत प्यार किया है। मेहंदी ने तीनों भाषाओं - हिंदी, तमिल और तेलुगु में एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली का टाइटल ट्रैक भी गाया। वे बताते हैं कि उन्हें हर भाषा के दर्शकों से प्यार मिला है।

तुनक तुनक तुन के यूट्यूब पर 164 मिलियन से अधिक व्यूज

तुनक तुनक तुन के यूट्यूब पर 164 मिलियन से अधिक व्यूज

तुनक तुनक तुन के यूट्यूब पर 164 मिलियन से अधिक व्यूज हैं। नका मानना है कि गीत की सफलता का एकमात्र कारण इसकी गुणवत्ता है। इसे दौरान उन्होंने फेक व्यूज पर भी प्रतिक्रिया दी है। मेहंदी ने कहा कि, इन दिनों एक ट्रेंड बन गया है कि, गायक और कलाकार अपने संगीत वीडियो अपलोड करते हैं। और फिर उन्हें फेक व्यूज और लाइक मिलते हैं। लेकिन मैं फेक इंसान नहीं हूं।

दलेर बोले-मैं गानों पर फेक व्यूज नहीं कमाता

दलेर बोले-मैं गानों पर फेक व्यूज नहीं कमाता

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने बताया कि उनके प्रशंसक लगातार डांस नंबर के लिए अनुरोध कर रहे थे।" उन्होंने कहा कि, प्रशंसकों ने कहा कि पिछले कुछ सालों से मेरे मैं हर साल बॉलीवुड में एक हिट गाना देता हूं। ये प्रेरक गाने हैं। मेरे प्रशंसक तुनक तुन तुन, दर्दी रब रब, बले बाले जैसे नाचने के लिए अनुरोध करते रहते हैं। इसलिए, मैंने उनके लिए इश्क नचवे तैयार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+