ऑफिस की लड़ाई में कोरियन को दिल दे बैठी पंजाबी कुड़ी, घरवालों के खिलाफ जाकर कर ली शादी

कई बार दो लोगों के बीच की तकरार प्यार में बदल जाती है। ऐसी ही कुछ नेहा और जोंगसू के बीच हुआ। एक ही ऑफिस में काम करने वाला इस कपल के प्यार की शुरू ऑफिस में दोनों के बीच हुई लड़ाई से हुई। फिर ये लड़ाई कब प्यार में बदल गई उन दोनों को भी मालूम नहीं चला। पंजाब की रहने वाली नेहा कोरिया के रहने वाले जोंगसू को दिल दे बैठी। उनकी पहली मुलाकात उनके गुरुग्राम के ऑफिस में हुई थी।

नेहा और जोंगसू 2017 में मिले थे
लड़की पंजाब नेहा ने अपनी लव स्टोरी को यूट्यूब पर वीडियो शेयर कर बताया है। नेहा और जोंगसू 2017 में पहली बार अपने गुरुग्राम के कोरियन कंपनी के ऑफिस में मिले थे। नेहा ने वीडियो में बताया कि, उन्होंने जोंगसू को उनकी लंबाई के चलते पहली बार नोटिस किया था। लेकिन वह ऑफिस के किस डिपार्टमेंट में काम करते थे। इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। वहीं जोंगसू ने बताया कि, उन्होंने नेहा को तब देखा था, जब वह लंच टाइम में उनकी लेफ्ट में बैठी लड़की से मिलने आई थीं।

लड़ाई बदल गई दोस्ती में
नेहाने बताया कि, उस दिन उन्होंने हाफ डे लिया था और जोंगसू उनकी ही टीम में थे। नेहा ने बताया कि जोंगसू बेहद ही सीरियस नेचर के हैं। मैं ऑफिस में उन्हें हंसाने के लिए चिढ़ाया करती थीं। नेहा ने बताया कि, मेरी और जोंगसू की काम को लेकर काफी लड़ाई होती थीं। इसकी वजह थी कि, जोंगसू नेहा के काम में काफी गलतियां निकाला करते थे। हालांकि यही लड़ाई धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गईं।

इंडियन कल्चर से प्रभावित हआ जोंगसू
वहीं इंडिया को लेकर जोंगसू ने कहा कि, वह पहले भारत के बारे में किताबों में ही पढ़ा करते थे। जब भी वो इस देश के बारे में सोचते, उनके जहन में रंगीन तस्वीरें आने लगतीं। वह यहां की संस्कृति से काफी प्रभावित हुए। लेकिन जब वह इंडिया पहुंचे औऱ उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट को देखा तो उनका रिएक्शन देखने वाला था। जोंगसू ने भारत को जानने के लिए रामायण को भी पढ़ा है।
दोस्ती की मुलाकातों में हो गया प्यार
नेहा ने बताया कि, एक दिन जोंगसू ने मुझे लंच के लिए साथ चलने के लिए पूछा। हम साथ में लंच पर गए। उसके बाद बाहर खाना खाने का सिलसिला शुरू हुआ। जिसके बाद हम एक दूसरे के ओर करीब आ गए। हालांकि तब हम प्यार में नहीं थे। इस तरह हमारा एक साल बीत गया। हमारी दोस्ती को लेकर ऑफिस किसी को पता नहीं चला। दोनों ने कुछ समय बाद नौकरी बदल ली लेकिन रिलेशनशिप में रहे।
पहले दोनों शादी को लेकर नहीं थे सीरियस
नेहा ने बताया कि, 2018 में हम रिलेशनशिप में थे। लेकिन शादी को लेकर सीरियस नहीं थे। इसी बीच नेहा के परिवार वालों ने उनसे के लिए कहने लगे। इस बात को नेहा ने जोंगसू को बताया। इस पर जोंगसू ने कहा हां शादी कर ले। इसके बाद नेहा कई लड़कों से मिली। लेकिन नेहा को कोई पसंद नहीं आया। इसी बीच नेहा को जोंगसू के लिए मन ख्याल आने लगे। एक दिन नेहा जोंगसू से शादी के लिए पूछा। जिस पर जोंगसू ने कहा कि, मैं शादी कर लूंगा, लेकिन कुछ समय चाहिए।

घरवालों के खिलाफ जाकर नेहा ने जोंगसू से कर ली शादी
आखिरकार उन्होंने जोंगसू के साथ शादी करने का फैसला लिया। एक दिन उन्होंने हिम्मत की और 2019 में अपने पिता को सब बता दिया। नेहा का परिवार अंबाला में रहता है। उन्होंने वहीं पर जोंगसू की अपने परिवार से एक रेस्टोरेंट में मुलाकात करवाई। लेकिन नेहा के परिवार ने शादी के लिए मना कर दिया। 2020 में जोंगसू अपने देश वापस चले गए। नेहा में घर वालों के खिलाफ जाकर 2021 में दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। नेहा फिलहाल कोरिया में अपने पति के साथ रहती है।












Click it and Unblock the Notifications