पंजाब में लगाया गया वीकेंट लॉकाडउन, हर दिन शाम छह बजे से अगली सुबह 5 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू

नई दिल्‍ली, अप्रैल 26: पंजाब में लगातार कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है। कोरोना के बेकाबू होते हालात में पंजाब सरकार ने रोजाना शाम 6 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक अगले नोटिस तक रात्रि लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। वहीं शुक्रवार को शाम 6 बजे से सोमवार सुबह तक 5 बजे तक वीकेंड कम्‍पलीट लॉकडाउन का आदेश दिया है।

pic

पंजाब में रात्रि कर्फ्य के दोरान सभी दुकानें शाम 6 बजे बंद करवा दी जाएगी। इसके अलावा शाम छह बजे से दूसरी सुबह 5 बजे तक इमरजेंसी सेवाओं के अलावा बाकी सभी गतिविधियां बंद रहेंगी। वहीं वीकेंड लॉकडाउन में भी सख्‍ती बरती जाएगी। पंजाब में कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए ये फैसला सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

वहीं पंजाब सीएम ने कहा कि लोग इस अवधि में घर में रहें और सुरक्षि‍त रहें। वहीं कोरोना मरीजों को इलाज मिल सके इसके लिए मंत्रिमंडल ने पटियाला के राजिंदरा अस्पताल और अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में स्टाफ नर्सों के 473 पदों की भर्ती करने की इजाज़त दे दी है।

बता दें दिल्ली, उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक समेत अन्‍य राज्‍यों में बेकाबू होते कोरोना के चलते कोरोना मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है। इलाज के अभाव के बीच कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 3,49,691 नए मामले सामने आए तथा 2,767 और लोगों की मौत हो गई।

ये हैं असली हीरो...कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथhttps://hindi.oneindia.com/photos/real-heroes-helping-coronavirus-victims-61234.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+