पंजाब आतंकी हमला: गुरदासपुर एसपी बलजीत सिंह शहीद, याद आई हेमंत करकरे की शहादत

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पाकिस्तान बॉर्डर से महज 15 किमी दूर पंजाब के गुरदासपुर में सोमवार सुबह आतंकियों के साथ सुरक्षाकर्मियों की मुठभेड़ में गुरदारपुर के एसपी बलजीत सिंह की मौत हो गई है। बलजीत सिंह को सिर में गोली लग गई थी। पंजाब पुलिस के आईजी ने इस बात की पुष्टि है।

Punjab SP (Detective) martyred
उन्होंने बताया कि थोड़ी देर पहले ही बलजीत सिंह गोली का निशाना बने थे। आपको बताते चलें कि बलजीत सिंह के शहीद होने की खबर ने एक बार फिर हेमंत करकरे की शहादत याद दिला दी है। उल्लेखनीय है कि हेमंत करकरे महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते के प्रमुख थे। साल 2008 में जब 26/11 हमला हुआ तब वे आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे।

उनके साथ ही एसीपी अशोक कामटे व सीनियर इंस्पेक्टर विजय सालस्कर भी शहीद हुए थे। वर्ष 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी हेमंत करकरे को देश के लिए दिए गए योगदान को सम्मानित करते हुए अशोक चक्र प्रदान किया गया।

जाने गुरदासपुर से जुड़े और भी कई अनसुने तथ्य/news/features/rarely-known-facts-about-gurdaspur-where-terrorists-attacked-367727.html#gurdaspur #punjab #punjabterrorattack #terrorism

Posted by Oneindia Hindi on Monday, July 27, 2015

बताते चलें कि पुलिस ने आतंकियों को घेर लिया है लेकिन आतंकी भारी गोलीबारी कर रहे हैं। खबर ये आ रही है कि पंजाब पुलिस ने ऑपरेशन अपने हाथ में ही ले रखा है। घटनास्थल पर सेना के जवान पर मौजूद हैं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+