VIDEO: मैदान पर दोबारा बेहोश होकर गिरा यह फुटबॉलर, मंजर देख पत्नी हुईं परेशान? रद्द हुआ मैच

Christian Eriksen: डेनमार्क के दिग्गज फुटबॉलर क्रिश्चियन एरिक्सन (Christian Eriksen) के मैदान पर अचानक बेहोश होने की घटना ने एक बार फिर खेल जगत को चिंता में डाल दिया है। यूक्रेन के खिलाफ खेले गए एक फ्रेंडली मुकाबले के दौरान 34 वर्षीय एरिक्सन अचानक मैदान पर गिर पड़े, जिससे यूरो 2021 की खौफनाक यादें ताजा हो गईं। हालांकि, टीम डॉक्टरों और अस्पताल से आए ताजा अपडेट के मुताबिक एरिक्सन अब पूरी तरह होश में हैं और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

मैच के बीच अचानक जमीन पर गिरा खिलाड़ी (Christian Eriksen)

इस मुश्किल घड़ी में एक बार फिर एरिक्सन की पत्नी सबरीना क्विस्ट जेनसन (Sabrina Kvist Jensen) चर्चा में हैं, जो एरिक्सन के जीवन के हर उतार-चढ़ाव और इस जानलेवा मेडिकल इमरजेंसी में उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी हैं। मैच के दौरान एरिक्सन अचानक जमीन पर गिर गए और कुछ पलों के लिए अचेत हो गए। टीम के मुख्य डॉक्टर मोर्टन बोएसेन ने बताया कि एरिक्सन को तुरंत मैदान पर ही प्राथमिक चिकित्सा दी गई, जिसके बाद उन्होंने होश संभाल लिया। उन्हें एहतियात के तौर पर आगे की कार्डिएक जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Christian Eriksen 1

साल 2021 में पड़ा था दिल का दौरा

गौरतलब है कि जून 2021 में यूरो कप के दौरान फिनलैंड के खिलाफ मैच में एरिक्सन को दिल का दौरा पड़ा था। तब डॉक्टरों ने उनके शरीर में एक इम्प्लांटेबल कार्डियोवर्टर-डिफिब्रिलेटर (ICD/पेसमेकर) लगाया था, जिसने इस बार भी उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। जब मैदान पर एरिक्सन जिंदगी की जंग लड़ रहे थे, तब फैंस की नजरें उनकी पत्नी सबरीना पर थीं, जो हमेशा इस खिलाड़ी के साथ साये की तरह खड़ी रही हैं।

कौन हैं स्टार फुटबॉलर की पत्नी सबरीना?

डेनमार्क के तोमेरुप की रहने वाली एरिक्सन की पत्नी सबरीना बेहद साधारण और ग्राउंडेड लाइफस्टाइल जीती हैं। वे पेशे से एक प्रशिक्षित हेयरड्रेसर हैं और सोशल मीडिया या सार्वजनिक कार्यक्रमों की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करती हैं। सबरीना और एरिक्सन का रिश्ता साल 2012 से है, जब एरिक्सन अजाक्स क्लब के लिए खेलते थे। इसके बाद एरिक्सन का करियर जैसे-जैसे आगे बढ़ा सबरीना उनके करियर की मुख्य आधार रहीं। दोनों ने एक दशक से अधिक समय तक साथ रहने के बाद साल 2025 में आधिकारिक तौर पर शादी की थी।

इस कपल के दो बच्चे हैं। उनके बेटे अल्फ्रेड का जन्म जून 2018 में हुआ था, जबकि साल 2020 के अंत में उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ, जिसकी निजता का वे पूरा ध्यान रखते हैं। सबरीना सिर्फ एक मां और पत्नी ही नहीं हैं, बल्कि वे डेनमार्क के कई सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर वंचित और जरूरतमंद बच्चों के उत्थान के लिए चैरिटी के काम भी करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+