क्या जेल जाएंगे खान सर? 3 साल की कैद,आर्म्स एक्ट, मर्डर का प्रयास; कोर्ट के फैसले पर क्यों टिकी हैं नजरें?

Khan Sir Arrest: पटना के चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी क्लासरूम शैली या वायरल वीडियो नहीं, बल्कि एक कानूनी विवाद है। उनके खिलाफ दर्ज FIR और अग्रिम जमानत याचिका को लेकर चल रही सुनवाई ने इस मामले को राष्ट्रीय चर्चा का विषय बना दिया है। पटना की अदालत ने फिलहाल खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि अदालत उन्हें राहत देती है या नहीं।

मामला केवल एक FIR तक सीमित नहीं है। इसमें आर्म्स एक्ट की धाराएं, कथित उकसावे से जुड़े आरोप और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर कानूनी बहस भी शामिल हो गई है। यही वजह है कि यह केस सामान्य आपराधिक मामलों से अलग नजर आ रहा है।

Khan Sir Arrest

2 जून को खान सर के कोचिंग संस्थान 'खान ग्लोबल स्टडीज इंस्टीट्यूट' के बाहर हुई एक हिंसक झड़प, तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने खान सर सहित तीन लोगों को नामजद किया है। इस पूरे मामले पर सोमवार (08 जून) को पटना कोर्ट में अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) याचिका पर लंबी बहस हुई, जिसके बाद माननीय न्यायाधीश ने अपना फैसला सुरक्षित (Reserve) रख लिया है।

Video: 'आगे बढ़ने के लिए कुछ भी करेगा', खान सर की डिग्री पर चाचा ने खोली पोल, गांव वालों ने राज से उठाया पर्दा
Video: 'आगे बढ़ने के लिए कुछ भी करेगा', खान सर की डिग्री पर चाचा ने खोली पोल, गांव वालों ने राज से उठाया पर्दा

🔷Patna Court Hearing: अदालत में क्या हुआ?

सोमवार (08 जून) को पटना की अदालत में खान सर, जिनका आधिकारिक नाम फैजल खान बताया जाता है, की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद उनके वकील अरविंद कुमार मऊआर ने कहा कि अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुन ली हैं और आदेश सुरक्षित रख लिया है।

बचाव पक्ष का दावा है कि खान सर को जानबूझकर इस मामले में घसीटा गया है। वकील के अनुसार एफआईआर का मकसद उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना है और घटना में उनकी कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि खान सर आत्मसमर्पण नहीं करेंगे और कानूनी प्रक्रिया के तहत अग्रिम जमानत की मांग जारी रखेंगे।

'ये नटवरलाल,साजिश वाला गंदा आदमी',खान सर की उनकी सगे चाचा ने बताई असलियत, खुलासे सुन यकीन नहीं होगा
'ये नटवरलाल,साजिश वाला गंदा आदमी',खान सर की उनकी सगे चाचा ने बताई असलियत, खुलासे सुन यकीन नहीं होगा

🔷आखिर पूरा विवाद शुरू कैसे हुआ?

पूरा मामला 2 जून की उस घटना से जुड़ा है जब पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान के बाहर हंगामे और तोड़फोड़ की खबर सामने आई थी। जांच के दौरान पुलिस को एक वीडियो मिला, जिसमें कथित तौर पर दो लोग हवा में फायरिंग करते दिखाई दिए।

पुलिस ने बाद में दोनों सुरक्षाकर्मियों को हिरासत में लिया। जांच एजेंसियों ने उनके पास मौजूद हथियार जब्त कर लिए और उन्हें फोरेंसिक साइंस लैब में जांच के लिए भेज दिया। इसके बाद मिले तथ्यों के आधार पर खान सर समेत तीन लोगों को एफआईआर में नामजद किया गया।

2 जून को पटना की अदालत में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान उनके वकील अरविंद कुमार मऊआर ने जोरदार पैरवी की। सुनवाई के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने साफ किया कि खान सर अदालत में खुद सरेंडर (Surrender) नहीं करेंगे, बल्कि वे कानून के दायरे में रहकर अपनी अग्रिम जमानत की मांग पर टिके रहेंगे।

वकील अरविंद कुमार मऊआर ने अदालत के सामने दलील दी कि यह पूरी एफआईआर राजनीति से प्रेरित और खान सर की साफ-सुथरी छवि को धूमिल (Defame) करने के इरादे से दर्ज कराई गई है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि इस पूरी घटना में खान सर की कोई सीधी भूमिका नहीं है।

असल में कुछ समय पहले खान सर के स्टाफ ने ही दूसरे कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके प्रतिशोध में यह पूरी कहानी रची गई है। फायरिंग के मुद्दे पर बचाव पक्ष का कहना है कि संस्थान के गार्ड्स ने किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं, बल्कि आत्मरक्षा (Self-Defense) में हवाई फायरिंग की थी, जिससे किसी को कोई चोट नहीं आई है। फिलहाल, कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।

Khan Sir Arrest

🔷खान सर पर कौन-कौन सी धाराएं लगी हैं?

इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा उन धाराओं की हो रही है जो पुलिस ने एफआईआर में जोड़ी हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की है। कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक आर्म्स एक्ट की धारा 25 अवैध या नियमों के विपरीत हथियार के उपयोग से जुड़ी मानी जाती है। इस धारा के तहत सजा और जुर्माने दोनों का प्रावधान हो सकता है।

इसके अलावा धारा 27 भी अहम है,जो हथियार के इस्तेमाल से संबंधित मामलों में लागू की जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अदालत को आरोप प्रथम दृष्टया गंभीर लगते हैं तो इस धारा के तहत कठोर दंड का प्रावधान मौजूद है। धारा 35 के तहत संयुक्त जिम्मेदारी का सवाल भी उठ सकता है।

यानी अगर किसी घटना में एक से अधिक लोगों की भूमिका साबित होती है, तो जिम्मेदारी साझा आधार पर तय की जा सकती है। सबसे ज्यादा चर्चा हत्या के प्रयास से जुड़े आरोपों को लेकर है। हालांकि किसी भी आरोपी की कानूनी स्थिति का अंतिम निर्धारण अदालत में पेश किए गए सबूतों और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही होगा।

🔷कितनी खतरनाक हैं खान सर पर लगी धाराएं?

इस मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की कुछ बेहद कड़े प्रावधानों को केस में शामिल किया गया। पटना हाई कोर्ट के जाने-माने अधिवक्ता यश माथुर के विश्लेषण के अनुसार, खान सर पर जो धाराएं लगाई गई हैं, वे कानूनी तौर पर काफी पेचीदा और गंभीर प्रकृति की हैं। इनमें सजा के बड़े प्रावधान शामिल हैं:

  • आर्म्स एक्ट की धारा 25: यह धारा सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से या बिना उचित कारण के हथियार के प्रदर्शन या इस्तेमाल से जुड़ी है। इसमें दोषी पाए जाने पर अधिकतम 2 साल की कैद और जुर्माने का प्रावधान है।
  • आर्म्स एक्ट की धारा 27: हथियार का खतरनाक तरीके से इस्तेमाल करने या कानून का उल्लंघन करके गोलीबारी करने पर यह धारा लागू होती है। इसमें कम से कम 3 साल की सजा हो सकती है, जो अपराध की गंभीरता के आधार पर बढ़ भी सकती है।
  • बीएनएस की धारा 35 (संयुक्त जिम्मेदारी - Joint Liability): यदि कोई अपराध कई लोगों द्वारा मिलकर या एक ही इरादे से किया जाता है, तो इस धारा के तहत सभी को समान रूप से जिम्मेदार माना जा सकता है।
  • हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) की धारा: इस केस में सबसे संवेदनशील मोड़ तब आया जब पुलिस ने इसमें जान से मारने की कोशिश यानी हत्या के प्रयास से जुड़ी धारा को भी जोड़ दिया। यह एक गैर-जमानती (Non-Bailable) और बेहद गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि हालांकि धाराएं बहुत कड़ी हैं, लेकिन अग्रिम जमानत मिलना पूरी तरह से कोर्ट के विवेक (Discretion) और पुलिस द्वारा जुटाए गए पुख्ता सबूतों पर निर्भर करेगा।

🔷Who Is Khan Sir: आखिर कौन हैं खान सर?

खान सर देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षकों और एजुकेशन कंटेंट क्रिएटर्स में गिने जाते हैं। उनका कोचिंग संस्थान मुख्य रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए जाना जाता है। उनकी पहचान आसान भाषा में कठिन विषयों को समझाने वाले शिक्षक के रूप में बनी है।

खान सर का जन्म दिसंबर 1993 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ था। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में खुद अमिताभ बच्चन के सामने उन्होंने अपनी जिंदगी के कई दिलचस्प राज खोले थे। खान सर ने बताया था कि वे अपने स्कूल के दिनों में बेहद कमजोर छात्र थे क्योंकि उस समय के शिक्षक बच्चों के स्तर पर आकर नहीं पढ़ाते थे।

कॉलेज के दिनों में जब उनका झुकाव पढ़ाई की तरफ हुआ, तो उन्होंने कड़ी मेहनत की। उनका असली सपना भारतीय सेना (Indian Army) में जाकर देश की सेवा करना था, लेकिन हाथ के एक मेडिकल अनफिटनेस (Medically Unfit) के कारण उनका चयन नहीं हो सका।

इसके बाद जब वे खुद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे, तो अपने दोस्तों को मुश्किल विषय बहुत ही आसान भाषा में समझा दिया करते थे। दोस्तों के कहने पर उन्होंने एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाना शुरू किया। वहां जब उन्होंने देखा कि गरीब बच्चों के लिए महंगी फीस देना नामुमकिन है, तो उन्होंने बेहद कम फीस में अपना खुद का कोचिंग सेंटर शुरू किया। आज आलम यह है कि उनकी ऑफलाइन क्लास में हजारों बच्चों की भीड़ के कारण उन्हें बकायदा माइक लेकर पढ़ाना पड़ता है।

दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने लंबे समय तक सार्वजनिक मंचों पर अपने वास्तविक नाम को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी। कई इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वे खुद को जाति और धर्म की पहचान से जोड़कर नहीं देखना चाहते। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मे खान सर ने एक टीवी कार्यक्रम में बताया था कि उनका सपना सेना में जाने का था, लेकिन मेडिकल कारणों से उनका चयन नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने शिक्षण को अपना करियर बनाया।

कोविड महामारी के दौरान जब ऑफलाइन कोचिंग बंद हो गई थीं, तब उन्होंने ऑनलाइन पढ़ाना शुरू किया। यूट्यूब पर उनके पढ़ाने के तरीके को लाखों लोगों ने पसंद किया और देखते ही देखते उनकी लोकप्रियता देशभर में फैल गई। आज उनकी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में बड़ी उपस्थिति है। उनके वीडियो केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र ही नहीं, बल्कि सामान्य दर्शक भी देखते हैं।

🔷अंजना ओम कश्यप का 2 करोड़ का मानहानि केस

खान सर के लिए मुश्किलें सिर्फ पटना की अदालतों तक सीमित नहीं हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी उनके खिलाफ एक बड़ा कानूनी मोर्चा खुल चुका है। वरिष्ठ पत्रकार अंजना ओम कश्यप और टीवी टुडे नेटवर्क ने दिल्ली हाई कोर्ट में खान सर के खिलाफ ₹2 करोड़ का मानहानि (Defamation Suit) का मुकदमा दर्ज कराया है।

विवाद की वजह: यह पूरा मामला नीट (NEET) परीक्षा प्रणाली पर चल रही एक लाइव डिबेट से शुरू हुआ था। आरोप है कि इस डिबेट के दौरान अंजना ओम कश्यप ने ऑनलाइन पढ़ाने वाले कुछ शिक्षकों को कथित तौर पर "फ्रॉड" और सिर्फ व्यूज (Views) के पीछे भागने वाले "एक्सप्लेनर्स" कहा था।

इसके जवाब में खान सर ने सोशल मीडिया और अपने प्लेटफॉर्म्स पर कथित तौर पर पत्रकार के खिलाफ कुछ बेहद तीखी और अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। अब इस मानहानि केस के जरिए टीवी टुडे नेटवर्क ने दिल्ली हाई कोर्ट से मांग की है कि खान सर द्वारा इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड किए गए उन सभी कथित अपमानजनक वीडियो और बयानों को तुरंत हटाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+