गोली लगने के बाद सिंगर परमीश वर्मा ने मां के लिए लिखी इमोशनल पोस्ट

चंडीगढ़। शुक्रवार को जानलेवा हमले का शिकार होने वाले जानेमाने पंजाबी गायक परमीश वर्मा ने रविवार को इंस्टा पर अपनी तबीयत में सुधार के बारे में जानकारी दी है। परमीश ने लिखा कि उनकी सेहत में सुधार है और अब वो ठीक हैं। परमीश ने लिखा कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है, अब बस यही चाह है कि जिस तरह से मेरी मां रोई है पंजाब के किसी बेटे की मां कभी ऐसे ना रोए। परमीश और उनके दोस्त पर मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में हमला किया गया था। परमीश के पैर में गोली लगी है।

 सिंगर पर हमले में एक गिरफ्तार

सिंगर पर हमले में एक गिरफ्तार

पंजाबी गायक परमीश वर्मा पर गोली चलाने के मामले में वांछित गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह के एक सहयोगी को पंजाब पुलिस ने हिमाचल से बद्दी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी बद्दी का ही रहने वाला है, जिसे मोहाली से आई पुलिस टीम ने रविवार तड़के चार बजे दबोच लिया। पंजाब पुलिस की एक टीम ने खुफिया सूचना मिलने के बाद परमीश वर्मा के हमलावर को बद्दी से छापा मारकर गिरफ्तार किया।

फेसबुक पर ली थी हमले की जिम्मेदारी

फेसबुक पर ली थी हमले की जिम्मेदारी

परमीश वर्मा पर गोली चलाने की जिम्मेदारी गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ने फेसबुक पोस्ट में ली थी। गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ने अपने फेसबुक अकांउट पर पोस्ट डालकर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर परमीश को फिर से जान से मारने की धमकी दी थी। उसने फेसबुक पर पोस्ट करके कहा है कि वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरू जी की फतेह। मैंने परमीश को गोली मारी है। इसमे उसने एक तस्वीर भी साझा की है जिसमे उसके हाथ में पिस्टल है। दिलप्रीत सिंह को अभी भी फरार बताया गया है।

काफी लोकप्रिय हैं परमीश

काफी लोकप्रिय हैं परमीश

परमीश और उनके दोस्त का मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। परमीश काफी प्रसिद्ध पंजाबी गायक हैं, उनका गाना गाल नी कदनी यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हुआ और इस गाने को 118 मिलियन लोगों ने देखा है। यह गाना पिछले वर्ष रिलीज हुआ था, जिसके बाद से ही परमीश की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही थी इससे पहले हाल ही में परमीश का एक और गाना रिलीज हुआ था, जिसे कुल 27 मिलियन लोगों ने देखा था। इस गाने को तीन हफ्ते पहले रिलीज किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+