पंजाब के आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा का निधन, 6 अगस्त को मारी गई थी गोली

पंजाब। पंजाब में आरएसएस के बड़े नेता जगदीश गगनेजा का आज सुबह निधन हो गया है।

jagdish gangneja


6 अगस्त को जालंधर में मोटरसाइकिल सवारों की गोली का निशाना बने पंजाब प्रांत के सह संघचालक जगदीश गगनेजा आज सुबह डीएमसी लुधियाना में अपनी जिंदगी की जंग हार गए।

आरएसएस के वरिष्ठ नेता जगदीश गगनेजा पर 6 अगस्त को जालंधर के एक व्यस्त इलाके में हमला हुआ था। मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उनको गोली मार दी थी। हमले के बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

गुर्दे के इंफेक्शन के बाद बिगड़ी हालत

लगातर स्थिति नाजुक बने रहने के कारण गगनेजा को डी.एम.सी. लुधियाना रैफर कर दिया गया था। डीएमसी में मौत से लड़ाई लड़ रहे गगनेजा को एक हफ्ते से गुर्दे में इंफेक्शन की भी समस्या हो गई थी।

गुर्दे में इंफेक्शन के बाद से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती ही जा रही थी। आज सुबह करीब नौ बजे संघ नेता ने अंतिम सांस ली।

गगनेजा की खबर के बाद राज्य के संघ और बीजेपी के नेता शोक व्यक्त करने जगदीश गगनेजा के आवास पर पहुंच रहे हैं। भाजपा नेताओं ने आज होने वाले कई कार्यक्रम और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रद्द कर दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+