ग्रामीण परिवहन को मिलेगी रफ्तार, PRTC के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई 'जूनियर' बसें

पंजाब अशोक लेलैंड द्वारा निर्मित 100 पीआरटीसी जूनियर बसों सहित 1,279 नई सरकारी बसों को राज्य बेड़े में जोड़कर अपने सार्वजनिक परिवहन का विस्तार कर रहा है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण कनेक्टिविटी में सुधार करना, सेवा की गुणवत्ता को बढ़ाना और पीआरटीसी और पानबस के लिए दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता सुरक्षित करना है।

पंजाब में ग्रामीण क्षेत्रों तक सार्वजनिक परिवहन की पहुंच को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने बस सेवा के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि सितंबर के मध्य तक 100 विश्वस्तरीय 'पीआरटीसी जूनियर' बसें पीआरटीसी (पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) के बेड़े में शामिल कर दी जाएंगी।

Punjab expands transport with 1,279 buses

परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के बाद चीमा ने बताया कि इन बसों का निर्माण और आपूर्ति आयशर द्वारा की जा रही है। ये पूरी तरह निर्मित मिडी बसें हैं, जिन्हें ग्रामीण और अन्य क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से बेड़े में शामिल किया जाएगा।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए राज्य के सरकारी बस बेड़े में कुल 1,279 नई बसें शामिल की जा रही हैं। इसके बाद सरकारी बसों की संख्या 2,267 से बढ़कर 3,546 हो जाएगी। उन्होंने इसे पिछले 20 वर्षों में सरकारी बस बेड़े का सबसे बड़ा विस्तार बताया। सरकार का लक्ष्य यात्रियों को बेहतर, सुविधाजनक और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है।

पीआरटीसी और पनबस की वित्तीय स्थिति मजबूत करने पर जोर

समीक्षा बैठक के दौरान परिवहन मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार के लिए नए विचारों और उपायों पर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीआरटीसी और पनबस की दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता और परिचालन क्षमता मजबूत करने के लिए आय के नए स्रोत विकसित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेवा विस्तार के साथ-साथ दोनों परिवहन संस्थानों की आय को मजबूत करना भी जरूरी है, ताकि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था लंबे समय तक प्रभावी और आर्थिक रूप से टिकाऊ बनी रहे।

दिल्ली एयरपोर्ट के लिए 15 प्रीमियम बसें शुरू

पंजाब सरकार ने यात्रियों, प्रवासी भारतीयों और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी भी बढ़ाई है। परिवहन मंत्री के अनुसार, जालंधर और लुधियाना से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए वोल्वो कोच सहित 15 प्रीमियम एयरपोर्ट बसें संचालित की जा रही हैं। सरकार के अनुसार, इन बस सेवाओं से यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए सुविधाजनक और बेहतर सार्वजनिक परिवहन विकल्प मिला है।

अधिकारियों के साथ हुई व्यापक समीक्षा बैठक

परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में परिवहन सचिव वरुण रूजम, पनबस के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कुमार गुप्ता, पीआरटीसी की मैनेजिंग डायरेक्टर मनीषा राणा, पीआरटीसी के अतिरिक्त मैनेजिंग डायरेक्टर नवदीप कुमार और पीआरटीसी चंडीगढ़ के जनरल मैनेजर अमनवीर टिवाणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+