पंजाब में नया ट्रैफिक नियम: उल्लंघन करने पर लाइसेंस सस्पेंड व चालान के साथ रक्तदान और स्कूल में पढ़ाना होगा
पंजाब में न्यू ट्रैफिक रूल्स लागू हो गया है। पंजाब पुलिस ने आज यानी रविवार से यह नियन लागू किया है। नियम के उल्लंघन पर जेब ढीली तो होगी ही साथ ही कई और चीजें जुर्माने के रूप में देने होंगे।
चंडीगढ़, 17 जुलाई : पंजाब में न्यू ट्रैफिक रूल्स लागू हो गया है। पंजाब पुलिस ने आज यानी रविवार से यह नियन लागू किया है। नियम के उल्लंघन पर जेब ढीली तो होगी ही साथ ही कई और चीजें जुर्माने के रूप में देने होंगे। एक बार अपराध करने के बाद अगर दोबारा क्राइम होता है तो आर्थिक जुर्माना बढ़ जाएगा। लेकिन बाकी दंड सेम रहेगा।

क्या सब हुआ जुर्माने में शामिल
राज्य सरकार द्वारा जारी नए यातायात नियमों के अनुसार, स्पीड लिमिट से अधिक गाड़ी चलाने पर, ड्रिंक और ड्राइव या ड्रग्स के सेवन कर गाड़ी चलाने पर दंड के रूप में अनिवार्य रक्तदान, आर्थिक जुर्माना और लाइसेंस को अस्थायी रूप से निलंबन कर दिया जाएगा।

जुर्माने राशि में हुई बढ़ोतरी
हाई स्पीड गाड़ी चलाने पर पहले जुर्माने के रूप में 1,000 रुपया देना होगा। साथ ही तीन महीना के लिए लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया जाएगा। नशे में गाड़ी चलाने पर तीन महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंड और जुर्माने के रूप में 5,000 रुपया देना होगा।

दस हजार का जुर्मान
ओवरस्पीडिंग पर 2,000 का जुर्माना और फिर से तीन महीना के लिए लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा। जबकि नशे में गाड़ी चलाने पर लाइसेंस सस्पेंड के अलावा 10,000 का जुर्माना लगेगा।

स्कूल में छात्रों का पढ़ाना होगा
इतना ही नहीं हर अपराध के लिए पास के स्कूल में कम से कम दो घंटे के लिए 9वीं से 12वीं कक्षा के कम से कम 20 छात्रों को पढ़ाना होगा। फिर उन्हें एक नोडल अधिकारी द्वारा एक प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा जो कि जुर्माना के भुगतान के समय अधिकारियों द्वारा सत्यापित किया जाएगा।

अस्पताल में करना होगा ये काम
इसके अलावा अपराधियों को नजदीकी अस्पताल में कम से कम दो घंटे सामुदायिक सेवा करनी होगी या नजदीकी ब्लड बैंक में कम से कम एक यूनिट रक्तदान करना होगा। लाइसेंस सस्पेंड और आर्थिक जुर्माना तो अनिवार्य है ही।
यह भी पढ़ें- दिल्ली, पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी MP में हुई मजबूत, सिंगरौली निगम में दर्ज की बड़ी जीत
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications