पंजाब: मोगा में अधेड़ को जंजीरों में जकड़कर पीटा, बिजली चोरी की शिकायत का शक
चंडीगढ़। पंजाब के मोगा में एक आदमी को जंजीरों से बांधकर पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना की तस्वीरें भी सामने आई है जिनमें पांच लोगों ने एक शख्स को जंजीरों में बांधा और उसके बाद बुरी तरह पिटाई थी। बताया जा रहा है कि शख्स की उम्र 50 साल के करीब है। इस अधेड़ शख्स को काफी चोटें आई हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि बिजली चोरी की शिकायत के शक में पिटाई की बात को ध्यान में रखकर भी जांच की जा रही है और इस मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
बिजली विभाग की टीम के मुताबिक, गांव रेड़वा में रेड के दौरान छिंदर सिंह, महिंदर सिंह ने लिंक रोड पर लगाए गए पिलर बॉक्स से बिजली चोरी करने के लिए घर तक तार डालकर मोटर चला रखी थी। हरबंश की शिकायत पर छिंदर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई और बिजली चोरी के मामले में 18,800 रुपए जुर्माना लगाया गया।
बिजली चोरी के आरोपियों ने की अधेड़ की बुरी तरह पिटाई
इसके अलावा बिजली चोरी के आरोपियों को 15 दिन का नोटिस भेजा जाएगा, जिसके बाद जुर्माना जमा नहीं देने की स्थिति में बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। वहीं, अधिकारियों के जाने के बाद बिजली चोरी के आरोपियों ने हरबंस सिंह को जंजीरों से बांधकर बुरी तरह पीटा था। उनका कहना था कि हरबंस ने ही उनके घर बिजली निगम का रेड करवाई थी।












Click it and Unblock the Notifications