नाभा जेलब्रेक के बाद उत्तराखंड, हिमाचल में हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
पंजाब में नाभा जेलब्रेक कांड के बाद उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
देहरादून। पंजाब के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले नाभा जेल की सुरक्षा को तोड़ते हुए 10 हथियारबंद अपराधियों ने हमलाकर खालिस्तानी संगठन के सरगना हरमिंदर सिंह मिंटू समेत 6 गैंगस्टर्स को छुड़ा लिया। नाभा जेलब्रेक: भारी मात्रा में हथियार के साथ UP में हुई पहली गिरफ्तारी, संदिग्ध गाड़ी बरामद

इस घटना के बाद हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस से पहले पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट जारी किया गया था, जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली से जेलब्रेक कांड के एक आरोपी परमिंदर को गिरफ्तार किया। वहीं हरियाणा से एक संदिग्ध गाड़ी भी बरामद की गई है। पंजाब जेल पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, सरगना समेत 6 को छुड़ा ले गए
आपको बता दें कि पंजाब के नाभा जेल पर 10 हथियारबंद लोगों ने हमला कर हरमिंदर सिंह मिंटू समेत छह गैंगस्टर्स को छुड़ा ले गए। पुलिस यूनिफॉर्म में जेल में घुसे हथियारबंद अपराधियों ने जेल पर हमला कर दिया और लगभग 100 राउंड की अंधाधुंध फायरिंग की। जिसके बाद 1 आंतकवादी समेत 6 अपराधी वहां से फरार हो गए। हमलावरों ने जेल तोड़कर खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के चीफ हरमिंदर सिंह मिंटू के साथ गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह, विकी गोंडर, नितिन देओल और विक्रमजीत सिंह विकी को छुड़ा लिया।












Click it and Unblock the Notifications