पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना संक्रमित, कल राहुल गांधी के साथ दिखे थे स्टेज पर

चंड़ीगढ़। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंत्री को घर में आइसोलेट किया गया है। दरअसल बलबीर सिंह सिद्धू स्टेज सेकेट्ररी के तौर पर मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ संगरूर रैली में मौजूद थे। वे राहुल गांधी और सीएम अमरिंदर के संपर्क में आए थे।

Recommended Video

    Balbir Sidhu हुए Corona infection के शिकार, Rahul Gandhi के मंच में थे मौजूद | वनइंडिया हिंदी
     Punjab Health Minister Balbir Singh Sidhu on Tuesday tested positive for the novel coronavirus

    बताया जा रहा है कि, मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू में कोरोना के हल्के लक्षण देखे गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री को हल्का बुखार और शरीर में दर्द बताया जा रहा है।स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि, मैं कल सुबह से अच्छा महसूस नहीं कर रहा था, इसलिए हमने अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया था। मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

    इस बीच, स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि उनके करीबी संपर्कों का जल्द ही परीक्षण किया जाएगा। बताया जा रहा है कि, उनके संपर्क में राहुल गांधी, सीएम अमरिंदर सिंह समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता संपर्क में आए हैं। बलबीर सिंह सिद्धू में आए नेताओं में पंजाब पीपीसीसी के अध्यक्ष सुनील जाखड़, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम भी शामिल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+