राम रहीम के डेरे की होगी जांच, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दिया आदेश
नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार को डेरा सच्चा सौदा की तलाशी के आदेश दिए हैं। यह तलाशी अभियान रिटायर्ड जज केएस पवार की निगरानी में होगा। बता दें कि राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद से उनके डेरे में विभिन्न प्रकार की गैर कानूनी गतिविधी होने की बात सामने आ रही थी।

बता दें कि राम रहीम के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हरियाणा पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय से भारी संख्या में हथियार बरामद किए थे। साथ ही डेरा समर्थकों के पास से करीब 67 हथियार मिलने की बात सामने आई थी। पुलिस ने इस सभी हथियारों को जब्त कर लिया था।
इसके अलावा डेरे से बाहर कई अनुयायियों ने राम रहीम की पोल खोलते हुए बताया था डेरे में कई लड़कियां कैद हैं। डेरे के अंदर राम रहीम अपने विराधियों को मार कर उन्हें जमीन में गाड़ देता था और फिर उसके ऊपर पेड़ लगा देता था। फिलहाल इन आरोंपो में क्या सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications