पंजाब ग्रेनेड अटैक: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी आतंकी और खालिस्तान समर्थित के था संपर्क में

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने निरंकारी सत्संग भवन पिछले सप्ताह हुए ग्रेनेड हमले में मुख्य और दूसरे अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि आरोपी अवतार सिंह को अदालत में पेश कर पुलिस उसकी रिमांड मांगेगी। उन्होंने कहा कि निरंकारी भवन हमले के पीछे मुख्य अपराधी के खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से वो हथियार भी बरामद कर लिए हैं जिसका इस्तेमाल धमाके में हुआ था।

पंजाब: ग्रेनेड बम फेंकने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अवतार वह आरोपी है, जिसने पिछले रविवार को अमृतसर जिले के राजसांसी इलाके के आदलीवाल गांव में सत्संग भवन परिसर में प्रार्थना सभा में इकट्ठे हुए भक्तों पर ग्रेनेड बम फेंका था। यह ग्रेनेड पाकिस्तान में बनकर तैयार हुआ था। पंजाब डीजीपी ने कहा कि अवतार सिंह पाकिस्तान में बैठे जावेद नाम के आतंकी और इटली में खालिस्तान समर्थित परमजीत सिंह बाबा नाम के अलगाववादी के लिंक में था।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बहुत पहले ही इसे 'आतंकवादी घटना' करार दे दिया था, जिसमें तीन लोगों की मौत और 20 घायल हुए थे। इससे पहले हमले में अवतार के सहयोगी, बिक्रमजीत सिंह को बुधवार को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसे बाद में अमृतसर से लगभग 30 किमी दूर अजनाला अदालत में पेश किया गया और पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

बता दें कि बिक्रमजीत को निरंकारी भवन मुख्य गेट पर खड़े होते देखा गया था। मुख्यमंत्री ने आतंकवादी हमले के लिए पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के पाकिस्तान स्थित मास्टरमाइंड को दोषी ठहराया था।

ये भी पढ़ें: Amritsar Blast: क्या यह दबी चिंगारी को हवा देने की कोशिश है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+