अंबेडकर जयंती पर पंजाब में बवाल, दो समुदाय आपस में भिड़े, इंटरनेट सेवाएं बंद

कपूरथला। पंजाब में अंबेड़कर जयंती के मौके पर राज्य के कई स्थानों पर हिंसा घटनाएं सामने आई हैं। जिसके चलते सरकार ने जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, होशियारपुर सहित कई जिलों की इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। पंजाब सरकार के आदेश के अनुसार,अगले 24 घंटे तक मोबाइल पर चलने वाले इंटरनेट बंद रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार देर रात कपूरथला जिले के फगवाड़ा में डॉ. गोल चौक पर लगी भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की अफवाह फैल गई थी। जिसके बाद दलित समुदाय के लोग चौक पर इकट्ठे हो गए।

शहरों में पुलिस तैनात

शहरों में पुलिस तैनात

इस दौरान वहां पर कुछ हिंदूवादी संगठन के लोग भी आ गए। देखते ही देखते आपसी बहस ने हिंसा का रुप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि दोनों तरफ से फायरिंग भी की गई, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। ससे पूरे क्षेत्र में अफरा‍तफरी मच गई। पूरे क्षेत्र में शनिवार सुबह भी तनाव है और पुलिस हालात पर नजर रख रही है। शहर में बाजार बंद हैं और भारी पुलिस बल तैनात है।

चौक का नाम बदलने को लेकर हुआ झगड़ा

चौक का नाम बदलने को लेकर हुआ झगड़ा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फगवाड़ा बस स्टैंड के पास गोल चौक पर दलित संगठनों ने बाबा साहब डॉ. भीम राव आबेडकर की तस्वीर लगा संविधान चौक नाम का बोर्ड लगा दिया था। इसकी सूचना मिलते ही कई हिंदू संगठनों के लोग वहां पर पहुंच गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। जिसके बाद यह कहासुनी हिंसा में बदल गई। रात करीब 12 बजे चौक पर गोलिया चलने लगीं, साथ ही पत्थरबाजी भी शुरू हो गई।

इंटरनेट सेवाएं बंद

इंटरनेट सेवाएं बंद

पूरा शहर पुलिस छावनी के रूप में तब्दील हो चुका है। पुलिस ने दलित संगठनों के 17 ज्ञात व 300 अज्ञात और हिंदू संगठनों के 16 ज्ञात व 150 अज्ञात लोगों पर 3-3 केस दर्ज किए हैं। पंजाब के कई शहरों में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+