गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट के इलाज के लिए पंजाब सरकार ने दिए 5 लाख रुपए
नई दिल्ली। पंजाब सरकार ने एथलीट हाकम सिंह के इलाज के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। एशियन खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले एथलीट हाकम सिंह गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इलाज के खर्च को उनका परिवार उठाने में असमर्थ है। ऐसे में हाकम सिंह की मदद के लिए पंजाब सरकार आई है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनके इलाज के लिए 5 लाख रुपए का चेक जारी किया है।

मुख्यमंत्री ने एथलीट के इलाज के लिए 5 लाख रुपए जारी करने का आदेश देते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने इससे पहले भी एथलीट हाकम सिंह के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर करते हुए ट्वीट किया था। हाकम सिंह लीवर और किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। लंबे वक्त से उनका इलाज चल रहा है। इलाज के खर्च उठाने में परिवार असमर्थ है।
आपको बता दें कि 1978 के बैंकाक एशियाई खेलों में हाकम सिंह ने स्वर्ण पदक जीता था। 2008 में उन्हें ध्यान चंद अवार्ड से नवाजा जा चुका है। 1981 में एक हादसे के बाद उन्हें मजबूरन अपना खेल बंद करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications