पंजाब सरकार ने भी किया गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, 15 जून के बाद खुलेंगे कॉलेज

चंडीगढ़। दिल्ली के बाद अब पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों में 15 मई से 15 जून तक गर्मियों की छुट्टियां करने का फैसला किया है। पंजाब के उच्च शिक्षा और भाषा मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने बताया कि यूनिवर्सिटियों और कॉलेजों से मिली जानकारी के अनुसार चालू समेस्टर/ क्लास का तकरीबन 80 प्रतिशत सिलेबस पूरा हो चुका है और शेष सिलेबस पूरा करने के लिए अध्यापक छात्रों की हर संभव मदद कर रहे हैं।

Punjab Govt declare summer vacation in government colleges universities of state from May 15 to June 15

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा बनाई गई लखनपाल समिति और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार यूनिवर्सिटी और कॉलेज विद्यार्थियों के इम्तिहान एक जुलाई से लिए जा सकते हैं। इन दिशा-निर्देशों पर विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलरों के साथ हुई मीटिंग में भी सहमति बनी थी कि अगला अकादमिक सत्र सितंबर में शुरू किया जाएगा।

मंत्री बाजवा ने कहा कि मौजूदा स्थिति के मद्देनजर यह महसूस किया गया कि गर्मियों की छुट्टियां इन दिनों में कर दी जाएं, ताकि छुट्टियों के बाद अध्यापक परीक्षाओं और नए दाखिलों का काम करने के लिए नई एनर्जी लेकर आएं। छुट्टियां करने संबंधी विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मंजूरी दे दी है। सरकार के आदेश पहुंच जाएंगे।

उधर, दिल्ली सरकार ने भी अपने स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश की घोषणा का ऐलान कर दिया है। दिल्ली सरकार के अधिकारी के मुताबिक इस दौरान छात्रों को ग्रीष्मावकाश संबंधी किसी भी गतिविधि के लिए स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। मानव संसधान विकास मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक स्कूलों के लिए नई गाइडलाइंस तैयार की जा रही हैं। लॉकडाउन के बाद जब स्कूल खुलेंगे तो स्कूलों में इन गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा गाइडलाइंस बनाई जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+