दिल्ली में आज पीएम मोदी से मुलाकात कर सकते हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह, अटकलों का बाजार फिर हुआ गर्म

नई दिल्ली, 06। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि अभी इस मुलाकात की कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से लगातार ये दावा किया जा रहा है कि कैप्टन अमरिंदर आज दिल्ली में पीएम मोदी से मिल सकते हैं। आपको बता दें कि कैप्टन जब इससे पहले दिल्ली आए थे तो उस वक्त भी उन्हें पीएम से मुलाकात करनी थी, लेकिन उस समय वो अमित शाह से मिलकर लौट गए थे।

इन मुद्दों पर पीएम से चर्चा करेंगे कैप्टन!

इन मुद्दों पर पीएम से चर्चा करेंगे कैप्टन!

कैप्टन और पीएम की इस मुलाकात को लेकर पंजाब की सियासत में फिर से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है, लेकिन कहा ये जा रहा है कि इस मुलाकात में कैप्टन अमरिंदर पीएम मोदी के सामने कृषि कानूनों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कुछ मुद्दे उठा सकते हैं। कैप्टन ने इससे पहले इन्हीं मुद्दों को लेकर पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखी थी। अमित शाह से भी मुलाकात में कैप्टन ने कृषि कानून और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को लेकर चर्चा की थी। ऐसा खुद कैप्टन ने बताया था।

इस्तीफे के बाद अमित शाह से मिले थे कैप्टन

इस्तीफे के बाद अमित शाह से मिले थे कैप्टन

कुछ हफ्ते पहले जब कैप्टन अमरिंदर दिल्ली में अमित शाह से मिलने आए थे तो उस वक्त ये कयास लगाए जा रहे थे कि वो बीजेपी ज्वॉइन कर सकते हैं, क्योंकि पंजाब के सीएम पद से इस्तीफे के बाद ही उन्होंने अमित शाह से मुलाकात की थी। अब फिर से पीएम से मुलाकात को लेकर ये कहा जा रहा है कि कहीं उनकी करीबियों का मतलब बीजेपी में जाने से तो नहीं है। हालांकि कैप्टन अपने मुंह इस बात को खारिज ही करते आ रहे हैं कि वो बीजेपी ज्वॉइन नहीं करेंगे।

18 सितंबर को कैप्टन ने दिया था इस्तीफा

18 सितंबर को कैप्टन ने दिया था इस्तीफा

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीते 18 सितंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन के बीच चल रहे संघर्ष के बीच ये इस्तीफा आया था। अपने इस्तीफे की पेशकश के साथ ही कैप्टन ने ये भी साफ कर दिया था कि वो अब कांग्रेस में भी नहीं रहेंगे। कैप्टन का इस्तीफा तब आया था, जब कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था। सिद्धू को जुलाई में प्रदेश अध्यक्ष का पद्भार सौंपा गया था और तभी से दोनों नेताओं की बीच वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई थी।

ये भी पढ़ें: पंजाब: चुनाव से पहले अकाली-बसपा गठबंधन में पड़ तो नहीं रही दरार, जानिए क्या है पूरा मामला ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+