पंजाब: मोहाली के जीरकपुर में पारले जी बिस्किट गोदाम में लगी आग
जीरकपुर। पंजाब के जीरकपुर स्थित पार्ले जी की फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई है। मिली जानकारी के अनुसार मौके पर दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौजूद है। बता दें कि इससे पहले भी इसी इलाके में पभात डाइपर गोदाम में आग जहां आग बुझाने के लिए 85 दमकल गाड़ियां आई थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जाता रहा है कि इलाके कई गोदामों और फैक्ट्रियों में फायर सेफ्टी नहीं लगाए गए हैं। डायपर के गोदाम में लगी आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई थी जिससे लाखों का नुकसान हुआ था। बता दें कि इस इलाके में गोदामों के आस पास रिहाइशी इलाके भी हैं, जहां रहने वालों की संख्या बड़ी है। ऐसे में किसी भी घटना के वक्त उनकी जान पर बन आती है। समाचार लिखे जाने तक पार्ले जी के गोदाम की घटना में किसी के हताहत होने और जान माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिल सकी थी।

बताया गया कि दमकल विभाग को दोपहर 12 बजे घटना के बारे में पता चला। डेराबास्सी, जीरकपुर, लालरू, मोहाली और चंडीगढ़ से दमकल गाड़ियां लपटों को बुझाने के लिए तैनात की गई हैं। आग लगने के समय गोदाम खाली था।












Click it and Unblock the Notifications