पंजाब में किसानों की कर्जमाफी की लिस्ट में कांग्रेस के नेताओं के नाम भी शामिल

नई दिल्ली। पंजाब में किसानों की कर्जमाफी में बड़ा खुलासा हुआ है, दरअसल पंजाब में जिन किसानों के कर्ज को कांग्रेस सरकार ने माफ किया है उसमे पंजाब कांग्रेस के नेता भी शामिल हैं। इस लिस्ट में गुरुसेवक सिंह जोकि सैदोन गांव के रहने वाले हैं का नाम शामिल हैं जोकि बतौर किसान होने के अलावा मोगा विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। सरकार ने उनका 1.94 लाख रुपए का लोन माफ किया है, जबकि उनकी मां गुरदियाल कौर का सरकार ने दो लाख रुपए का लोन सरकार ने माफ किया है। गुरुसेवक निहाल सिंह वाला से कांग्रेस के ब्लॉक प्रेसिडेंट भी हैं।

रिश्तेदार भी शामिल

रिश्तेदार भी शामिल

भारतीय किसान यूनियन ने कांग्रेस पर उनके ही नेताओं को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। जिन किसानों का कर्ज माफ किया गया है उसमे ना सिर्फ गुरुसेवक सिंह बल्कि उनके रिश्तेदार भी शामिल हैं, जबकि जो वास्तव में काफी गरीब किसान हैं उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा है, सरकार ने इन किसानों को नजरअंदाज कर दिया है। सरकार ने जिन किसानों का लोन माफ करने का ऐलान किया है उसमे उन्ही किसानों को शामिल किया गया है जिनके पास 5 एकड़ या उससे कम जमीन है, इन किसानों का 2 लाख रुपए तक का लोन माफ कर दिया गया है। पंजाब में सरकार के फैसले के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस सरकार ने जिन लोगों का कर्ज माफ किया है उसमे अजीत सिंह जोकि फजिल्का जिले से आते हैं उनका तीन लाख रुपए का लोन माफ कर दिया गया है, जबकि अजीत सिंह का दावा है कि उन्होंने यह लोन कभी लिया ही नहीं था। वहीं जो लोन उन्होंने लिया था उसे माफ नहीं किया गया है।

कांग्रेस नेता की सफाई

कांग्रेस नेता की सफाई

वहीं इस बारे में गुरुसेवक सिंह का कहना है कि उनका और उनकी मां का कर्ज बतौर किसान माफ उनकी योग्यता के आधार पर किया गया है, नाकि इसलिए माफ किया गया है कि वह कांग्रेस से संबंध रखते हैं। मुझे इसलिए निशाना बनाया गया है क्योंकि मैं राजनीति में हूं, जबकि सच्चाई यह है कि मैं अन्य किसानों का लोन माफ हो इसके लिए काफी गंभीर हूं, अभी इसकी कई लिस्ट आनी बाकी है, जिसमे कई किसानों के नाम शामिल होंगे।

एसडीएम ने दी सफाई

एसडीएम ने दी सफाई

कांग्रेस के नेताओं व उनके परिवार का नाम लोन माफी की लिस्ट में आने के मामले पर निहाल सिंह वाला के एसडीएम अमरबीर सिंह सिंधू का कहना है कि सरकार के निर्देश के अनुसार ही लोन उन किसानों का माफ किया गया है जोकि इसके योग्य हैं और उनके पास 5 एकड़ या उससे कम की जमीन है, परिवार के सभी लोगों की जमीन को नहीं जोड़ा गया है, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर उनके पास कितना खेत है इस आधार पर लोन माफ किया गया है, राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार ही बांटा गया है।

नेताओं के परिवार के पास कहीं अधिक जमीन

नेताओं के परिवार के पास कहीं अधिक जमीन

इससे पहले पिछले हफ्ते बीकेयू ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया था, जिसमे कई ऐसे उदाहरण गिनाए गए थे जिसमे उन लोगों के लोन माफ किए गए थे जिसमे निहाल सिंह वाला से कांग्रेस उपाध्यक्ष जसवंत सिंह भी शामिल हैं। निहाल सिंह का 50010 रुपए का लोन माफ किया गया, सुखदेव सिंह का 2 लाख रुपए का लोन माफ किया गया है। जसवंत के परिवार के पास 8 एकड़ जमीन है जबकि सुखदेव सिंह के परिवार के पास 19 एकड़ जमीन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+