पंजाब: लुधियाना स्थित फैक्ट्री के बॉयलर में धमाका, तीन लोग घायल

लुधियाना। दशहरे के मौके पर पंजाब में आज बड़ा हादसा हो गया। रविवार को लुधियाना के ताजपुर रोड पर गीता कालोनी में स्थित एडी डायंग में कपड़ा रंगने की फैक्ट्री का बॉयलर फटने से तीन लोग जख्मी हो गए हैं। बॉयलर का धमाका इतना देज था की आस-पास के घर भी कांप उठे। घटना स्थल पर राहत बचाव का काम जारी है, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार सुबह घटी। एएसआई दलित सिंह ने बताया कि 3 लोगों को मामूली चोटें आईं, फिलहाल वह ठीक हैं। तकनीकी जांच के बाद ही हम पता लगा पाएंगे कि क्या हुआ था।

Punjab Explosion in factory boiler in Ludhiana three people injured

स्थानीय लोगों के मुताबिक बॉयलर में जोरदार विस्फोट की वजह से फैक्ट्री की दीवारें और छत ढह गई। इसके अलावा आस-पास की इमारतों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। कई घरों की तो छतें तक उड़ गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस धमाके के चलते एक लोहे की सीढ़ी 11 हजार वोल्टेज के टावर पर गिर गई जिससे कई कामगार भी घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। फैक्ट्री में हुए धमाके की वजह से करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें: आगरा: पटाखा गोदाम में हुआ भीषण विस्फोट, तीन की मौत, कई झुलसे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+