पंजाब चुनाव: अरविंद केजरीवाल ने वकीलों के लिए चैंबर बनवाने मेडिकल व लाइफ इंश्योरेंस देने समेत किए ये वादे
पंजाब चुनाव: अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर के वकीलों के लिए चैंबर बनवाने मेडिकल व लाइफ इंश्योरेंस देने समेत किए ये वादे
अमृतसर, 25 दिसंबर। पंजाब विधान सभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी राजृय में अपने पाव मजबूती से जमाने में जुटी हुई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो जक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी चुनाव को लेकर जमकर दौरे और जनसभाएं कर रहे हैं वहीं शनिवार को अमृतसर में केजरीवाल ने वकीलों से कई बड़े वादे किए और आप के साथ आने का आह्वान किया।

अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में वकीलों को संबोधित करते हुए कहा हम वकीलों के चैंबर बनवाएंगे, मेडिकल व लाइफ इंश्योरेंस, स्टाइपेंड देंगे और हाईकोर्ट के बेंच भी बनाएंगे। मैं पंजाब के 80,000-85,000 वकीलों से निवेदन करना चाहता हूं कि सब आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाओ।
अमृतसर के वकीलों से रूबरू दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमने दिल्ली में वोटर वकीलों को 5 लाख रुपये तक का मेडिकल बीमा, हर वकील को 10 लाख रुपये तक का जीवन बीमा देने का फैसला किया है। वकीलों की सुविधा के लिए सभी न्यायालय परिसरों में ई-लाइब्रेरी और क्रेच शुरू किए जाएंगे।
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में जीत हासिल करने के लिए अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पूरी जोर अजमाइस कर रही है। वहीं बीते शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के हिस्सा रहे 25 किसान संघ चुनाव मैदान में उतरने वाले हैं और ये संघ आप के साथ गठबंधन कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो पंजाब विधानसभा चुनावों पर एक बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications