पंजाब चुनाव से पहले अकाली दल को झटका, मनजिंदर सिंह सिरसा ने ज्वाइन की बीजेपी
नई दिल्ली, 1 दिसंबर: पंजाब में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस बीच बुधवार को बीजेपी ने अपनी पूर्व सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका दिया, जहां उसके नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के अध्यक्ष रहे मनजिंदर सिंह सिरसा ने बीजेपी ज्वाइन की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गजेंद्र सिंह शेखावत अन्य पार्टी नेताओं के साथ मौजूद रहे। सिरसा का पंजाब और सिख समुदाय में अच्छा प्रभाव माना जाता है।

पार्टी में आने के बाद सबसे पहले सिरसा ने अपनी ज्वाइनिंग के लिए गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी चीफ जेपी नड्डा को धन्यवाद दिया। उन्होंने बीजेपी में शामिल होने से पहले DSGMC के अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी दे दिया। अब वो DSGMC का आंतरिक चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस मामले में सिरसा ने कहा कि निजी कारणों की वजह से मैंने अध्यक्ष पद छोड़ा है। देश और दुनिया के सिखों ने उनको काफी सम्मान दिया। अगले आंतरिक चुनाव में वो नहीं लड़ेंगे और जनता की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने लंबे वक्त से उनका साथ देने वाले समर्थकों को भी धन्यवाद दिया। सिख नेता ने आगे कहा कि देश में सिखों के कई अहम मुद्दे हैं, उनको हल करने के लिए सरकार की जरूरत पड़ती रहती है। कई बार उन्होंने सिखों के मसले को गृहमंत्री के सामने रखा और वो हल भी हुए। आने वाले दिनों में अन्य मसले भी हल होते दिखाई देंगे।
वहीं सिरसा की ज्वाइनिंग पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जब भी उत्तर भारत की राजनीति में सिखों की बात होती है, तो सिरसा का चेहरा सबके दिमाग में आता है। मैं उनका बीजेपी परिवार में स्वागत करता हूं। उनके आने से पार्टी को पंजाब चुनाव में फायदा होगा। वहीं धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बीजेपी के लिए आज बहुत ही अच्छा दिन है। उनके आने से बीजेपी को काफी ज्यादा मजबूती मिलेगी। बीजेपी में आने से पहले वो दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की जिम्मेदारियों से मुक्त हो गए। बीजेपी चीफ और अमित शाह ने भी उनको शुभकामनाएं दी हैं।
Recommended Video
-
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications