गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान में करतारपुर रूट खुलवाने के लिए कैप्टन ने सुषमा से लगाई गुहार
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान में श्री गुरु नानक देव के 550वें जन्मदिवस पर करतारपुर रूट खोलने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दखले देने के लिए कहा है। पजांब के मुख्यमंत्री ने करतारपुरा नहीं पहुंचने में सक्षम श्रद्धालुओं के लिए सुषमा स्वराज को पाकिस्तान सरकार से इस मामले में व्यक्तिगत रुप से दखल देने की मांग की है। पाकिस्तान के करतारपुरा में रावी नदी के निकट और इंटरनेशनल बॉर्डर से 4 किमी दूर गुरुनानक देव का गुरुद्वारा साहिब स्थित है।

हालांकि, इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री ने सुषमा स्वराज से गुहार लगाई है, लेकिन इससे पहले जब उन्हीं के मंत्री नवजोत सिंह हाल ही में पाकिस्तान गए थे, तब पाकिस्तानी जनरल बाजवा ने उन्हें ने कहा था कि वे हम गुरु नानक देव के 550वें जन्मदिवस पर करतारपुर रूट खोलने पर विचार कर रहे हैं।
पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू से जनरल बाजवा से गले लगते हुए कहा था कि हमारी संस्कृति एक ही है और वे करतारपुर रूट खोलने पर विचार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications