सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान
नई दिल्ली- पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने अपनी सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की पत्नी को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है। कैप्टन ने कहा है कि खुद का टिकट काटे जाने को लेकर सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर (Navjot Kaur Sidhu) सिर्फ बकवास कर रही हैं।

कैप्टन ने सिद्धू की पत्नी के दावा को झुठलाया
पंजाब (Punjab) में 19 तारीख को वोटिंग होनी है, लेकिन उससे पहले कांग्रेस (Congress) के अंदर मचा घमासान थमने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। अब राज्य के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने नवजोत कौर (Navjot Kaur Sidhu) के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने पार्टी की पंजाब प्रभारी आशा कुमारी (Asha Kumari) के नहीं चाहने के कारण उनका टिकट काटे जाने का दावा किया था। गौरतलब है कि सिद्धू की पत्नी खुद को अमृतसर से टिकट का दावेदार बता रही थीं, लेकिन कैप्टन के मुताबिक वे सरासर झूठ बोल रही हैं।

बकवास कर रही हैं सिद्धू की पत्नी- अमरिंदर
कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने नवजोत कौर (Navjot Kaur Sidhu)के दावों को पूरी तरह से बकवास बताते हुए कहा है कि, 'हमने उन्हें कहा था कि यदि चाहें तो अमृतसर या बठिंडा से चुनाव लड़ सकती हैं। वो खुद ही पीछे हट गईं। इसमें उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने का सवाल ही कहां उठता है।' अमरिंदर ने कहा कि वो चंडीगढ़ से टिकट पर दावा कर रही थीं, जबकि पार्टी का फैसला था कि वह सीट उनके लिए नहीं है। कैप्टन के मुताबिक उनसे कहा गया कि चंडीगढ़ की सीट उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है और वहां से उन्हें टिकट नहीं देने का फैसला आलाकमान का था। गौरतलब है कि नवजोत कौर (Navjot Kaur Sidhu)के पति नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Kaur Sidhu) की बीजेपी से अनबन अमृतसर (Amritsar) सीट को लेकर ही 2014 में शुरू हुई थी, जब वहां पर भाजपा ने अरुण जेटली को उतारा था।

सिद्धू की पत्नी ने कैप्टन पर बोला था हमला
इससे पहले सिद्धू की पत्नी ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया था कि कैप्टन और आशा कुमारी के कारण उनका टिकट कट गया। उन्होंने कहा था, 'कैप्टन साहब और आशा कुमारी सोचते हैं कि मैडम सिद्धू टिकट की हकदार नहीं हैं।' इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अमरिंदर पर सीधा हमला किया था। उन्होंने कहा था, "मेरा कैप्टन ईश्वर है। कैप्टन अमरिंदर सिंह और आशा कुमारी को दशहरा के अमृतसर ट्रेन दुर्घटना को लेकर मेरी जीत पर संदेह है।.....कोई चिंता नहीं मैं कांग्रेस की सदस्य हूं और लोगों की सेवा के लिए पार्टी में आई हूं।" यही नहीं अपने पति नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब में चुनाव प्रचार से दूर रखने को लेकर भी उन्होंने कैप्टन पर निशाना साधा था। नवजोत कौर ने कहा था कि, 'कैप्टन अमरिंदर सिंह को लग रहा है कि वो 13 की 13 सीटें जीत रहे हैं और पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू की जरूरत नहीं है'।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications