गैंगस्टर सुक्खा कहलवां पर बनी फिल्म शूटर पर अमरिंदर सिंह ने लगाया प्रतिबंध
नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फिल्म शूटर की रिलीज पर पाबंदी लगा दी है। इस फिल्म गैंगस्टर सुखा काहलवां के जीवन पर आधारित है। आरोप है कि फिल्म हिंसा, जघन्य अपराध, फिरौती, धमकी, जबरन बंधक बनाने को बढ़ावा देती है, जिसके चलते फिल्म पर प्रतिबंध लगाया गया है। फिल्म हिंसा और अपराध को बढ़ावा देती है, जिसकी वजह से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। इससे पहले फिल्म पर बैन लगाने के लिए शिवसेना हिद के कोर कमेटी के जिला प्रधान चंद्र प्रकाश ने डीसी गुरदासपुर को ज्ञापन सौंपा था।

शिवसेना हिद के कोर कमेटी के चेयरमैन रवि शर्मा ने कहा था कि फिल्म शार्प शूटर के नाम से मशहूर गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म युवाओं को गुमराह करती है। उसने कई निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतारा था। गैगस्टर सुक्खा ने बंदूक के दम पर कई लोगों को लूटा था, ड्रग्स माफियाओं के साथ मिलकर युवाओं को नशेड़ी बनाया था। उन्होंने कहा था कि पंजाब के किसी भी सिनेमाघर में इस फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर फिल्म बनानी है तो किसी ऐसे व्यक्ति के जीवन पर बनाएं जिसने भारत के लिए अच्छा काम किया हो।












Click it and Unblock the Notifications