दुल्‍हनियां संग ससुराल पहुंचे भगवंत मान, CM दामाद की झलक पाने को बेताब दिखे पड़ोसी

नई दिल्‍ली, 16 जुलाई: पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने जुलाई माह की शुरूआत में दूसरा ब्याह रचाया है। पंजाबी रिति-रिवाज के अनुसार डाक्‍टर गुरप्रीत कौर के साथ सीएम भगवंत मान शादी के बंधन में बंधे। भगवंत मान की पत्‍नी हरियाणा के करुक्षेत्र शहर की रहने वाली हैं । शादी के बाद भगवंत मान शनिवार को पहली बार वो पत्‍नी संग अपनी ससुराल पहुंचे।

सीएम दामाद को देखने उमड़े पड़ोसी

सीएम दामाद को देखने उमड़े पड़ोसी

कुरुक्षेत्र के पिहोवा तिलक कालोनी में स्थित अपने ससुराल अपनी नई नवेली दुल्‍हनियां के साथ को लेकर पहुंचे तो उन्‍हें देखने के भीड़ उमड़ पड़ी। पड़ोसी लोग अपनी छतों से भगवंत मान की एक झलक पाने के लिए खड़े नजर आए। पहली बार ससुराल पहुंचे सीएम भगवंत मान पीली पगड़ी में नजर आए। वहीं उनकी पत्‍नी भी दुल्‍हन के लिबास में बड़ी खूबसूरत लग रही थीं। भगवंत मान ने अपनी शादी में भी शेरवानी संग बसंती रंग की पगड़ी पहनी थी।

कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई थी

कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई थी

भववंत मान की ससुराल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें भगवंत मान और उनकी पत्‍नी गुरुप्रीत कौर घर से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे है। मुख्‍यमंत्री की सिक्‍योरिटी में काफी गार्ड और सरकारी अमले के लोग नजर आ रहे हैं।

सीएम ने पड़ोसियों को हाथ हिलाकर किया दिया सम्‍मान

सीएम ने पड़ोसियों को हाथ हिलाकर किया दिया सम्‍मान

ससुराल के घर के बार भगवंत मान जैसे ही अपनी नई नवेली दुल्‍हनियां के साथ निकले तो लोग इस जोड़ी को शादी की मुबारकबाद देने लगे। वहीं पड़ोस की छत पर खड़े लोगों को गुरुप्रीत और भगवंत मान ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान भगवंत मान अपनी ससुराल खड़े करीबियों के गले भी लगे।

भगवंत मान का पहली पत्‍नी से हो चुका है तलाक

भगवंत मान का पहली पत्‍नी से हो चुका है तलाक

गौरतलब है कि भगवंत मान की ये दूसरी शादी है। पहली पत्‍नी से उनके दो बच्‍चे भी है। पहली पत्‍नी से पंजाब सीएम का सालों पहले तलाक हो गया था। भगवंत मान अपनी मां के साथ अभी तक अकेले ही अपने घर में रहते थे। ।

7 जुलाई को भगवंत मान ने की थी शादी

7 जुलाई को भगवंत मान ने की थी शादी

45 वर्ष की उम्र पार कर चुके भगवंत मान ने 7 जुलाई को डाक्‍टर गुरुप्रीत से दूसरी शादी चंडीगढ़ में सीएम निवास पर की थी। सीएम की शादी में दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं ने शिकरत की और नवविवाहित जोड़े को बधाई दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+