जिस ASI का कटा था हाथ CM अमरिंदर ने वी़डियो कॉल कर लिया हालचाल, कहा- हमें आप पर गर्व है

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आज पुलिस अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह के साथ हुई अपनी बातचीत का एक वीडियो साझा किया है। एएसआई हरजीत सिंह पर रविवार को पटियाला में कुल लोगों ने उस समय हथियारों से हमला कर दिया था, जब वे लॉकडाउन का पालन करने की कोशिश कर रहे थे। इस हमले में उनका हाथ कट गया था। जिसे डॉक्टरों ने लगभग साढे़ सात घंटे तक चली सर्जरी से फिर से जोड़ दिया।

CM बोले- आपका शौर्य प्रशंसा योग्य

CM बोले- आपका शौर्य प्रशंसा योग्य

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को एएसआई के साथ वीडियो कॉल के जरिए हुई बातचीत का एक वीडियो साझा किया है। अमरिंद सिंह ने लिखा कि, सेहत के बारे में जानने के लिए एएसआई हरजीत सिंह से बात की। वह ऑपरेशन के बाद ठीक हो रहे हैं। उन्होंने जिस शौर्य के साथ आज बात की वह वास्तव में प्रशंसा के योग्य है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Recommended Video

    Lockdown Punjab: Nihang Sikh के Police पर Attack पर CM Amarinder Singh का आया बयान | वनइंडिया हिंदी

    हर संभव मदद का किया वादा

    वीडियो में सीएम अमरिंदर सिंह पुलिस अधिकारी को बेटा कहकर संबोधित करते दिख रहे है। अमरिंदर सिंह ने हरजीत सिंह से कहा कि, मुझे आप पर गर्व है। उन्होंने पुलिस अधिकारी से पूछा कि, अगर कोई दिक्कत है तो बताओ। इसके बाद उन्हें किसी शख्स का जिक्र करते हुए कहा कि, उस शख्स के साथ भी ऐसी घटना हुई थी। उनका हाथ ऑपरेशन से फिर से जोड़ा गया था। वह वह 100 फीसदी स्वस्थ्य हैं। चिंता ना करें वह ठीक हो जाएंगे। साथ उन्हें उनके हौसले की भी प्रशंसा की।

    साढ़े सात घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद जुड़ा हाथ

    साढ़े सात घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद जुड़ा हाथ

    एएसआई हरजीत सिंह के कटे हाथ को पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने साढ़े सात घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद जोड़ दिया। एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि ऑपरेशन सुबह 10 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक चला। अधिकारी की हालत की सही स्थिति का पांच दिन बाद ही पता लग सकेगा। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों को बड़ी कामयाबी मिली है। हरजीत सिंह के हाथ की सर्जरी सफल रही है। बता दें कि पंजाब के पटियाला जिले में रविवार (12 अप्रैल) को निहंगों के एक समूह ने पुलिस दल पर हमला कर दिया था और तलवार से एक अधिकारी का हाथ काट दिया। इस हमले में तीन अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+