पंजाब सरकार का बड़ा कदम, सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण
नई दिल्ली: पंजाब सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत महिलाओं को अब सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसके लिए पंजाब सिविल सेवा (महिलाओं के लिए पदों का आरक्षण) रूल 2020 आया था, जिसे पंजाब कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है। इससे अब महिलाओं को ग्रुप A,B,C,D के तहत निगम, बोर्ड या राज्य सरकार की ओर से जारी रिक्तियों में आरक्षण मिलेगा।
Recommended Video

मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर रहा कि आज महिलाओं के लिए ऐतिहासिक दिन है। मंत्रिपरिषद ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दे दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में सभी मंत्रियों ने इस मुद्दे पर पूरी सहमति जताई है। इसके अलावा कैबिनेट ने कुछ अन्य फैसलों पर भी मुहर लगाई है।
दूसरी ट्वीट में अमरिंदर सिंह ने लिखा कि कृषि बिल को लेकर कैबिनेट में चर्चा हुई। इस दौरान सोमवार यानी 19 अक्टूबर को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है। जिसमें केंद्र सरकार के खतरनाक किसान विरोधी कृषि कानूनों के मुकाबले के लिए एक नया कानून लाया जाएगा। इसके साथ ही पंजाब सिविल सचिवालय (राज्य सेवा वर्ग- III) नियम, 1976 में संशोधन करके क्लर्क (कानूनी) कैडर के गठन के लिए सफलतापूर्वक भर्ती की भी मंजूरी दे दी है। इससे कानूनी और अदालती मामले प्रभावी ढंग से आगे बढ़ सकेंगे।
युवाओं के लिए रोजगार योजना
पंजाब सरकार युवाओं के लिए स्टेट रोजगार योजना, 2020-22 लेकर आई है। जिसको कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके तहत 2022 तक एक लाख युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा। साथ ही सरकार महकमे में जो पद खाली भरे हैं, उनको तेजी से भरा जाएगा। आपको बता दें कि 2022 में पंजाब विधानसभा के चुनाव हैं। ऐसे में ये बिल युवाओं के वोट बैंक पर अच्छा प्रभाव डाल सकता है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications