रहने के मामले में पुणे सबसे बेहतरीन शहर, जानें आपका शहर कितने नंबर पर?

नई दिल्ली। रहने के योग्यता के हिसाब से देश के शहरों की लिस्ट जारी की गई है। इंसानों के रहने के हिसाब से कौन सा शहर सबसे बेस्ट है और कौन सा शहर फिसड्डी है इसकी लिस्ट सोमवार जारी की गई। इस लिस्ट में महाराष्ट्र का पुणे शहर नबंर 1 पर रहा जबकि उत्तर प्रदेश का रामपुर सबसे निचले पायदान पर रहा। हैरानी की बात तो ये है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली टॉप 50 से बाहर है।

 Pune most livable city, New Delhi ranks 65 in govt’s Ease of Living Index

टॉप 10 में कौन-कौन से शहर

केंद्रीय शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी जीवन सुगमता सूचकांक में पुणे नंबर 1 पर रही, जबकि नवी मुंबई दूसरे नंबर पर और ग्रेटर मुंबई तीसरे नबंर पर है। टॉप 10 शहरों में जहां महाराष्ट्र के 3 शहर शामिल हैं। चौथे नंबर पर तिरुपति, वहीं पांचवें नंबर पर चंडीगढ़, छठे पर ठाणे, 7वें नंबर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, आठवें नंबर पर मध्य प्रदेश का शहर इंदौर, 9वें पर विजयवाड़ा और 10वें नंबर पर मप्र की राजधानी भोपाल है।

chart

दिल्ली टॉप 50 से बाहर

सूचकांक में राजधानी दिल्ली टॉप 50 से बाहर है। सुगमता सूचकांक में 111 शहरों की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में राष्ट्रीय राजधानी 65वें नंबर पर है। जबकि उत्तर प्रदेश का रामपुर शहर इस सूची में सबसे अंतिम पायदान पर है। आपको बता दें कि जीवन सुगमता सूचकांक के लिए चार मानदंडों को आधार मानकर सूची तैयार की गई, जिसमें उस शहर के शासन, सामाजिक संस्थाओं, आर्थिक और भौतिक अवसंरचना पर फोकस किया गया। इस सर्वे में शहरों को 100 नंबरों के जरिए अलग-अलग 15 कैटेगरी और 78 मानकों पर नापा गया। जिसके बाद ये लिस्ट तैयार की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+