मां ने अपनी ही 6 साल की बेटी की कलाई काटकर कर दी हत्या, जानिए क्‍यों

पुणे। मनोवैज्ञानिक उपचार से गुजर रही 36 साल की एक महिला ने अपनी 6 साल की बेटी की कलाई काटकर उसकी हत्या कर दी। घटना पुणे की तावड़े कॉलोनी में सोमवार दोपहर को हुई। मृतक की पहचान अक्षरा अमित पाटिल के रूप में हुई है। आरोपी का नाम श्‍वेता पाटिल है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। श्‍वेता का पति अमित पाटिल सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना के समय श्‍वेता के भाई और उसके माता-पिता संभवत घर पर ही थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है, और उसका उपचार चल रहा है।

मां ने अपनी ही 6 साल की बेटी की कलाई काटकर कर दी हत्या, जानिए क्‍यों

पुलिस ने बताया कि पुणे शिफ्ट होने से पहले श्‍वेता और अमित अमेरिका में रहते थे। अक्षरा का जन्‍म भी वहीं हुआ था। अमित का ट्रांसफर फिर से अमेरिका हो गया था और वीजा के संबंध में परिवार चेन्‍नई जाने वाला था। अमित दिन में पहले ही हवाईअड्डा चला गया था। उसने श्‍वेता के भाई को फोन कर कहा था कि वो दोपहर में अक्षरा और श्‍वेता को एयरपोर्ट ड्रॉप कर दे। पुलिस ने बताया कि श्‍वेता दोहपर के करीब 12:45 बजे अक्षरा को किचन में ले गई और उसकी कलाई काट दी।

खून से लथपथ अक्षरा को श्‍वेता के भाई और पिता फौरन अस्‍पताल ले गए जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्‍वेता के भाई ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि श्‍वेता को अदालत में पेश करने के बाद मनोवैज्ञानिक इलाज के लिए अस्‍पताल भेज दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+