अपने कुत्ते को हमेशा ऑटो में लेकर चलता है ये ड्राइवर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: वैसे तो इंसान बहुत से जानवरों को पालते हैं, लेकिन कुत्ता उनमें सबसे ज्यादा वफदार माना जाता है। कहते हैं कि पूरी दुनिया अगर आपका साथ छोड़ दे, तब भी कुत्ता हमेशा अपने मालिक का साथ देता है। इंसानों और कुत्ते के साथ पर आपने बहुत सी कहानियां सुनी होंगी, लेकिन पुणे के एक ऑटो ड्राइवर ने जो किया उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

जब सीट के नीचे दिखा कुत्ता

जब सीट के नीचे दिखा कुत्ता

दरअसल महाराष्ट्र के पुणे शहर में लेखिका मंजरी प्रभु को अपनी बहन के साथ कहीं जाना था। इस दौरान उन्होंने एक ऑटो बुक किया। बहन से बातचीत में उनका रास्ता तो कट गया, जब वो अपने गंतव्य पर उतरीं, तो उन्हें ड्राइवर की सीट के नीचे एक प्यारा सा कुत्ता बैठा दिखा। ऑटो में इस तरह कुत्ते को देखकर वो हैरान रह गईं। उन्होंने तुरंत ड्राइवर से उस कुत्ते की स्टोरी पूछी। फिर जो कहानी निकलकर सामने आई उसने सभी का दिल जीत लिया। लेखिका ने कुत्ते और ऑटो ड्राइवर के साथ पर एक फेसबुक पोस्ट भी लिखी है, जो तेजी से वायरल हो रही।

इस वजह से रखते हैं साथ

ऑटो ड्राइवर हरविंदर सिंह के मुताबिक वो अपने काम पर गए हुए थे। इसी दौरान उनका बेटा एक पिल्ले को घर ले आया, लेकिन एक बड़ी समस्या थी। घर पर ना तो उसकी कोई देखभाल करने वाला था और ना ही वो उसे अकेला छोड़ सकते थे। इसके बाद उन्होंने पिल्ले को अपना साथी बना लिया और ऑटो में हर जगह अपने साथ ले जाने लगे। हरविंदर पीछे सवारी बैठाते हैं और उनका कुत्ता उनके साथ आगे बैठा रहता है। जब भी कोई सवारी आती है, तो वो जरूर उससे जुड़ी कहानियां पूछती है।

मंजरी ने लिखी ये बात

मंजरी ने लिखी ये बात

मंजरी ने ऑटो से उतरने के बाद हरविंदर और उनके साथी की फोटो ली। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली, जो तेजी से वायरल हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि ये तस्वीर मुझे याद दिलाने के लिए काफी है कि दुनिया में हमेशा कुछ अच्छी आत्माएं रहती हैं, जो विभिन्न प्राणियों के लिए अलग-अलग तरीकों से वास्तविक सैंटा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+